TRENDING TAGS :
बक्सर में 12 छात्राओं के साथ दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, दो शिक्षक सस्पेंड
Buxar News: बिहार के बक्सर के डुमरांव में दो शिक्षकों पर 12 नाबालिग छात्राओं के यौन शोषण और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Bihar News
Buxar Minor Girls Abuse Case: बिहार के बक्सर से दो शिक्षकों की क्रूरता का एक मामला सामने आया है। डुमरांव प्रखंड में दो शिक्षकों पर 12 नाबालिकों छात्राओं का रेप कर उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों आरोपी शिक्षकों को घेरकर जमकर पीट की।
कई महीनों से शोषण का आरोप
जानकारी के अनुसार आरोपी कई महीनों से नाबालिक छात्राओं का यौन शोषण कर रहे थे। आरोप अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे थे। आरोप यह भी है कि इस दौरान छात्राओं के वीडियो बनाए गए और बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। करीब तीन दिन पहले वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों को पूरे मामले की जानकारी हुई।
ग्रामीणों ने दोनों शिक्षकों को घेरा
मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग स्कूल पहुंचे और दोनों आरोपियों को घेर लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपियों के साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
परिजनों की शिकायत के आधार पर कृष्णाब्रह्म थाने की पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने नाबालिगों से जुड़े मामले में पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की है। पुलिस वायरल वीडियो और परिजनों के बयानों समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
दोनों शिक्षक सस्पेंड
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग ने दोनों आरोपी शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
एस पी ने कही कड़ी कार्रवाही की बात
एसपी शुभम आर्या और प्रभारी डीएसपी समीर कुमार सिंह ने बताया दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने वायरल वीडियो और परिजनों के बयान को जांच का आधार बनाया। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और नियमानुसार दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की जाएगी।


