Gym trainer shot dead: हरियाणा में जिम ट्रेनर की दिनदहाड़े हत्या, हमलावरों ने पीठ में दागीं 10 गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात

Gym trainer shot dead in broad daylight in Hansi: घटना में एक युवती भी गोली लगने से घायल हो गई, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

Priya Singh Bisen
Published on: 11 Jun 2026 11:10 AM IST (Updated on: 11 Jun 2026 11:11 AM IST)
Gym trainer shot dead in broad daylight in Hansi
X

Gym trainer shot dead in broad daylight in Hansi

Gym trainer shot dead in broad daylight in Hansi: हरियाणा के हिसार जिले के हांसी शहर में आज गुरुवार सुबह उस वक़्त बड़ी सनसनी फैल गई, जब बदमाशों ने एक जिम ट्रेनर की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। यह पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में साफ़-दाफ कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना में एक युवती भी गोली लगने से घायल हो गई, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

क्या है ये पूरा मामला ?

मृतक की पहचान 25 साल के कपिल के रूप में हुई है। वह जींद जिले के डालमवाला गांव का निवासी था और बीते लगभग 3 सालों से हांसी के शांति निकेतन इलाके में रेड जिम का संचालन कर रहा था। जानकारी के अक़्नुसार, कपिल ने कुछ वक़्त पहले अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। फिलहाल उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी।


आज गुरुवार सुबह कपिल जिम के बाहर युवाओं को वार्म अप और फिटनेस ट्रेनिंग दे रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो नकाबपोश हमलावर वहां पहुंचे। इससे पहले कि कोई कुछ देखा या समझ पाता, एक हमलावर ने कपिल पर ताबड़तोड़ गोलियां चलना शुरू कर दी। CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि महज कुछ सेकेंड के अंदर लगातार गोलियां चलाई गईं।

मामले पर पुलिस का क्या कहना है ?

पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने कपिल के सिर और पीठ को निशाना बनाया। आरंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने लगभग 10 राउंड फायर किए। गोलियां लगते ही कपिल मौके पर ही गिर पड़ा। इसी दौरान वहां मौजूद शिखा नाम की एक युवती भी गोली की चपेट में आ गई। उसके कंधे और पैर में गोली लगी है। घायल युवती को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद जिम परिसर में भयंकर रूप से अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज सुनते ही वहां मौजूद युवक-युवतियां अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कपिल को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, CIA और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। घटनास्थल से लगभग 10 खोखे बरामद किए गए हैं। DSP विनोद शंकर ने बताया कि पुलिस को सुबह लगभग 6 बजे घटना की जानकारी मिली थी। मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

रेकी के बाद अंजाम दी गई घटना

जांच में सामने आया है कि यह हत्या पूरी योजना और रेकी के बाद अंजाम दी गई है। कपिल रोजाना इसी स्थान पर युवाओं को प्रशिक्षण देता था और हमलावर उसकी दिनचर्या से भली-भांति परिचित प्रतीत हो रहे हैं। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस व्यक्तिगत रंजिश सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

बता दे, कपिल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि पूरे हांसी शहर में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story