×

छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा था आवारा मजनू, परिजनों ने जमकर पीटा

By
Published on: 10 Aug 2016 11:48 AM GMT
छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा था आवारा मजनू, परिजनों ने जमकर पीटा
X

हापुड़: एक छात्रा से छेड़छाड़ करना मजनू को भारी पड़ गया। बुधवार की सुबह छात्रा से छेड़छाड़ कर रहे मजनू को परिजनों ने कालोनी के लोगों की मदद से दबोच लिया और पिटाई कर दी।

-कोतवाली क्षेत्र की पॉश कालोनी गांधी विहार निवासी एक छात्रा को देवलोक कालोनी निवासी एक युवक परेशान कर रहा था।

-आराेपी युवक छात्रा का कॉलेज से घर आते-जाते समय पीछा करता था।

-छात्रा ने परेशान होकर परिजनों को जानकारी दी।

-बुधवार की सुबह छात्रा कॉलेज जा रही थी। उसके पीछे-पीछे छात्रा के परिजन भी गए।

-रास्ते में मजनू ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।

-तभी छात्रा के परिजनों ने कॉलोनी के अन्य लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया।

-उसकी जमकर धुनाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया।

Next Story