कुरुक्षेत्र में खौफनाक वारदात: चाकू से पति का पेट फाड़कर निकाले आंतरिक अंग

Haryana News: कुरुक्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद एक महिला पर पति की हत्या का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Newstrack Network
Published on: 23 Aug 2026 9:29 PM IST (Updated on: 23 Aug 2026 9:31 PM IST)
Crime News
X

Crime News

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रोंगटे खड़े कर देने वाला एक दिल दहलाऊ मामला सामने आया है। पिहोवा रोड पर किराए के मकान में रहने वाली एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते अपने पति की नृशंस तरीके से हत्या कर दी। प्राथमिकी के अनुसार, महिला ने रसोई के धारदार चाकू से पति पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे उसका पेट 37 सेंटीमीटर तक फट गया और आंतरिक अंग बाहर निकल आए। वारदात के बाद आरोपी महिला ने उन अंगों को एक कट्टे में भरा और फिर पहली मंजिल की बालकनी से नीचे सड़क पर छलांग लगा दी।

घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी 40 वर्षीय राजेश मजदूरी करता था और अपनी पत्नी बिमला के साथ पिहोवा रोड स्थित रिंकू के मकान की पहली मंजिल पर रहता था। शुक्रवार रात कमरे से दोनों के बीच जोरदार झगड़े की आवाजें आ रही थीं। चूंकि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, इसलिए पड़ोसियों ने शुरुआत में इसे सामान्य माना। लेकिन कुछ ही देर बाद मकान के नीचे जोर से किसी के गिरने की आवाज आई। आसपास के लोगों ने बाहर आकर देखा तो बिमला लहूलुहान हालत में सड़क पर तड़प रही थी।

कमरे का नजारा देख कांप उठे लोग

मकान मालिक और पड़ोसियों ने जब पहली मंजिल के कमरे में जाकर देखा, तो वहां का दृश्य भयावह था। फर्श से लेकर दीवारों तक खून बिखरा था और राजेश का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ था। कमरे के एक कोने में रखे संदिग्ध कट्टे को जब पुलिस की मौजूदगी में खोला गया, तो उसमें राजेश के निकाले गए अंग रखे मिले। पुलिस ने मकान मालिक रिंकू की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

शादी के सालों बाद भी नहीं थी संतान, शराब को लेकर होता था विवाद

वारदात की सूचना पाकर सीतापुर से कुरुक्षेत्र पहुंचे मृतक के भाई रिंकू ने बताया कि दोनों की शादी को कई साल बीत चुके थे, लेकिन कोई संतान नहीं थी। संतान न होने और पारिवारिक तनाव के चलते दोनों के बीच आए दिन अनबन रहती थी। पड़ोसियों के अनुसार, राजेश को शराब की लत थी और वह अक्सर नशे में बिमला के साथ मारपीट करता था। आशंका जताई जा रही है कि शुक्रवार रात भी शराब के नशे में हुए विवाद और मारपीट के बाद बिमला ने गुस्से में आकर इस वीभत्स वारदात को अंजाम दिया।

गंभीर रूप से घायल बिमला का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिसके चलते पुलिस अभी उसका आधिकारिक बयान दर्ज नहीं कर सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी महिला की हालत में सुधार होते ही उससे गहन पूछताछ की जाएगी।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story