AFCAT 2 Admit Card 2025 जारी, इस लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

AFCAT 2 Admit Card 2025: एयर फोर्स एडमिशन टेस्ट 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

Sonal Verma
Published on: 20 Aug 2025 1:57 PM IST
AFCAT 2 Admit Card 2025
X

AFCAT 2 Admit Card 2025

AFCAT 2 Admit Card 2025: भारतीय वायु सेना में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। इंडियन एयर फोर्स की तरफ से एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी (AFCAT Admit Card 2025 Download Online) कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, अब वे भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

बता दें कि एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) परीक्षा के जरिए भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल/नॉन टेक्निकल), एनसीसी स्पेशल एंट्री फ्लाइंग आदि के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। जिसके लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देनी होती है। यह भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड (How to Download AFCAT Admit Card 2025)

-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर विजिट करें

-वेबसाइट के होमेपज पर “Candidate Login” पर क्लिक करने के बाद AFCAT 02/2025 पर क्लिक करें।

-इसके बाद ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करें।

-अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।

-एडमिट कार्ड डाउनलोज करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इस दिन होगा एग्जाम

देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में भारतीय वायुसेना की ओर से एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) का आयोजन 23, 24 और 25 अगस्त को किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 284 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट का एग्जाम पैटर्न (AFCAT Exam Pattern)

AFCAT के एग्जाम में उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी में मौखिक योग्यता, रीजनिंग व अन्य विषयों से 300 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। इन प्रश्नों का उत्तर देने के लिए अभ्यर्थियों को कुल दो घंटे का समय दिया जायेगा। जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक मार्क्स का नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

एडमिट कार्ड में ये जानकारी जरूर चेक कर लें

-अपना नाम

-परीक्षा का नाम

-परीक्षा का समय व तिथि

-रोल नंबर

-परीक्षा केंद्र का नाम

-परीक्षा केंद्र का पता

एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ ये चीजें ले जानी होंगी जरूरी

-एफकैट ई एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट

-ओरिजनल आधार कार्ड

-दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (जो आवेदन के समय अपलोड किया गया था)

-नीला/काला बॉलपेन

1 / 7
Your Score0/ 7
Sonal Verma
ABOUT THE AUTHOR

Sonal Verma

Sonal Verma is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story