AFCAT 2 Result 2025 जारी, afcat.cdac.in वेबसाइट पर तुरंत करें चेक

AFCAT 2 Result 2025 Out: इंडियन एयर फोर्स की ओर से कॉमन एडमिशन टेस्ट रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

Sonal Verma
Published on: 16 Sept 2025 6:53 PM IST
AFCAT 2 Result 2025 Out
X

AFCAT 2 Result 2025 Out

AFCAT 2 Result 2025 Out: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। इंडियन एयर फोर्स की ओर से कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in जाकर चेक (AFCAT 2 Result 2025 Check Online) कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड (AFCAT 2 Result 2025 Download Link Online) करने के लिए उम्मीदवारों को अपना मेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

बता दें कि एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) परीक्षा के जरिए भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल/नॉन टेक्निकल), एनसीसी स्पेशल फ्लाइंग आदि के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। जिसके लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देनी होती है। यह भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण होता है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट (AFCAT 2 Result 2025 Check Online)

- एफकैट 2 रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर विजिट करें

- वेबसाइट के होम पेज पर AFCAT 02/2025 Result has been declared and are available for viewing through individual login [Click here] पर क्लिक करें

- इसके बाद आपको ई-मेल आईडी, पासवर्ड दर्ज और दिया गया कैप्चा कोड भरकर साइन इन करें

- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड कर सकेंगे

सफल अभ्यर्थी इंटरव्यू में होंगे शामिल

जो उम्मीदवार इस परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त करेंगे उनको अगले चरण इंटरव्यू में शामिल होना होगा। इंटरव्यू होने के बाद अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी।

1 / 4
Your Score0/ 4
Sonal Verma

Sonal Verma

Mail ID - discoversonal@gmail.com

Next Story