TRENDING TAGS :
Bank of Baroda में 86 पदों पर भर्ती, मैनेजर से लेकर सीनियर मैनेजर तक सुनहरा मौक़ा, 6 जुलाई लास्ट डेट
Bank of Baroda recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 6 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
Bank of Baroda recruitment 2026
Bank of Baroda recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौक़ा सामने आया है। देश के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने कॉर्पोरेट और इंस्टीट्यूशनल क्रेडिट (C & IC) विभाग में लगभग 86 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कुल 86 रिक्तियां निकाली गई
इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 86 रिक्तियां निकाली गई हैं, जिनमें मैनेजर - क्रेडिट एनालिस्ट के 4 पद, सीनियर मैनेजर - क्रेडिट एनालिस्ट के 38 पद, चीफ मैनेजर - क्रेडिट एनालिस्ट का 1 पद, सीनियर मैनेजर - C & IC रिलेशनशिप के 36 पद और चीफ मैनेजर - C & IC रिलेशनशिप के 7 पद शामिल हैं। यह भर्ती बैंकिंग सेक्टर में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण मौका माना जा रहा है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 6 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और वक़्त रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।
योग्यता और अनुभव
इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होना बहुत ज़रूरी है। इसके साथ ही फाइनेंस में स्पेशलाइजेशन के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता जैसे CA, CMA, CS या CFA होना ज़रूरी है।
इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में 3-8 सालों का कार्य अनुभव होना चाहिए। अलग-अलग पदों के मुताबिक, अनुभव और कौशल की शर्तें तय की गई हैं, जिन्हें उम्मीदवारों को पूरा करना आवश्यक होगा।
आयु सीमा
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 25 साल और अधिकतम आयु 42 साल तक निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जून के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसमें आवेदन की जांच, ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू शामिल हो सकते हैं। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को पद के मुताबिक, आकर्षक वेतन दिया जाएगा। सैलरी ₹64,820 से लेकर ₹1,20,940 प्रति माह तक निर्धारित की गई है, जो पद और अनुभव के आधार पर अलग-अलग होगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹850 निर्धारित किया गया है। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ईएसएम, डीईएसएम और महिला उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क ₹175 रखा गया है, जिसमें पेमेंट गेटवे शुल्क भी शामिल है।
कुल मिलाकर, यह भर्ती अभियान बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौक़ा है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर वक़्त पर आवेदन करें।


