TRENDING TAGS :
CSBC Bihar Police Exam: बिहार पुलिस जेल वार्डर सिटी स्लिप जारी, यहां से करें डाउनलोड, इस दिन आएंगे एडमिट कार्ड
CSBC Bihar Police Exam: बिहार पुलिस जेल वार्डर, मद्य निषेध सिपाही और मोबाइल स्क्वाड कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप जारी हो गई है। अभ्यर्थी तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।
CSBC Bihar Police Exam
CSBC Bihar Police Exam: बिहार पुलिस मद्य निषेध सिपाही, जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वाड कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) यानी CSBC ने भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत आवेदन किया था, वे अब अपनी परीक्षा सिटी की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
अभ्यर्थी सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इससे उम्मीदवारों को यह पता चल जाएगा कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी, ताकि वे समय रहते यात्रा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं कर सकें।
14 और 17 जून को होगी परीक्षा (CSBS Exam Date)
CSBS की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार भर्ती परीक्षा का आयोजन बिहार के सभी 38 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा 14 जून और 17 जून 2026 को आयोजित होगी। दोनों दिनों में परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली का आयोजन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
पहली पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा, जबकि दूसरी पाली के लिए उम्मीदवारों को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक केंद्र पर पहुंचना होगा। निर्धारित समय के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें सिटी इंटीमेशन स्लिप (Bihar Police Exam)
उम्मीदवार अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध प्रिजन डिपार्टमेंट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। फिर एडमिट कार्ड या सिटी इंटीमेशन लिंक को खोलें। नए पेज पर पहुंचने के बाद अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और स्क्रीन पर दिया गया सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा। सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही सिटी इंटीमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करने के साथ-साथ भविष्य के लिए प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
8 जून को जारी होंगे एडमिट कार्ड (CSBS Admit Card)
सीएसबीसी द्वारा जारी सूचना के अनुसार भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 8 जून 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। सभी उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड करना होगा। बोर्ड की ओर से किसी भी अभ्यर्थी को डाक या अन्य माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।
4236 पदों पर होगी भर्ती (Bihar Police Jobs)
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 4236 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें मद्य निषेध सिपाही के 1697 पद, जेल वार्डर के 2431 पद और मोबाइल स्क्वाड कॉन्स्टेबल के 108 पद शामिल हैं। भर्ती परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।


