TRENDING TAGS :
बिहार में शिक्षा अधिकारी की शानदार वैकेंसी, बिना B.Ed-TET के भी कर सकते हैं आवेदन, मिलेगी अच्छी सैलरी
BPSC Vacancy 2025: बिहार में ग्रेजुएट कैंडिटेट्स के लिए शिक्षा अधिकारी के पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है।
BPSC AEDO Vacancy 2025
BPSC Vacancy 2025: सरकारी नौकरी किसे नहीं चाहिए और अगर शिक्षा विभाग में ये नौकरी मिले तो सोने पे सुहागा। बिहार लोग सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट एजुकेशन डेवलमेंट ऑफिसर (AEDO) भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत 935 पदों को भरा जाएगा। BPSC AEDO Vacancy 2025 विज्ञापन संख्या 87/2025 के लिए आवेदन 27 अगस्त 2025 से शुरू हो जायेगा। योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट (BPSC AEDO Vacancy 2025 Last Date To Apply) 26 सितंबर 2025 तक की है।
आवेदन करने की योग्यता (BPSC AEDO Vacancy 2025 Eligibility Criteria and Age Limit)
बिहार में शिक्षा अधिकारी के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को B.Ed या TET की डिग्री की आवश्यकता नहीं है। भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास एक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं अप्लाई करने वाले कैंडिडेट की उम्र 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित कैटेगरी को सरकार के नियमानुसार छूट भी दी गई है।
पदों का विवरण
BPSC AEDO Vacancy 2025 Notification PDF Link
ऐसे करें आवेदन (BPSC AEDO Vacancy 2025 Apply Online)
- बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर, 'Online Apply' लिंक पर क्लिक करें और स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा
- पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें लॉग इन क्रेडेंशियल्स (ईमेल/मोबाइल/यूजरनेम और पासवर्ड) जनरेट करें
- क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉग इन कर और अब 'AEDO भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करें' लिंक पर क्लिक करें
- मांगी गई जरूरी डिटेल्स भरकर संबंधित डॉक्यूमेंट्स, स्कैन फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
- फीस जमा करके एक बार पूरा फॉर्म देख लें
- सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपका फॉर्म जमा हो जाएगा, आगे के लिए कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट ले लें
एप्लीकेशन फीस
इस वैकेंसी मेंसभी एसी/एसटी सहित सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100/- रुपये का भुगतान करना होगा। जिन उम्मीदवारों ने अपने ऑनलाइन आवेदन में पहचान प्रमाण के रूप में आधार संख्या का उल्लेख नहीं किया है, उन्हें बायोमेट्रिक शुल्क के रूप में 200/- (दो सौ) रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
इतनी मिलेगी सैलरी (BPSC AEDO Vacancy 2025 Salary)
शिक्षा अधिकारी के पदों पर चयनित उम्मीदवरों की बैसिक सैलरी 29,200 रूपये होगी। इसके अलावा मासिक वेतन के साथ, उम्मीदवारों को विभिन्न भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।


