TRENDING TAGS :
CBSE 12th Result News: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट आज हो सकता है जारी, यहां से चेक करें परिणाम
CBSE 12th Result News: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 जल्द जारी हो सकता है। DigiLocker पर बड़ा अपडेट सामने आया है, छात्र ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
CBSE 12th Result 2026
CBSE 12th Result News: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) किसी भी समय 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। DigiLocker पर “CBSE Class 12th Results 2026 Coming Soon” का संदेश दिखाई देने के बाद छात्रों और अभिभावकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। माना जा रहा है कि बोर्ड आज ही नतीजों की घोषणा कर सकता है, हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर तारीख और समय की पुष्टि नहीं की गई है।
DigiLocker पर ‘Coming Soon’ का संदेश
DigiLocker पर रिजल्ट से जुड़ी जानकारी अपडेट होने के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि सीबीएसई जल्द ही परिणाम जारी करेगा। हर साल की तरह इस बार भी छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और प्रमाणपत्र DigiLocker के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे। इससे छात्रों को रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद दस्तावेज हासिल करने में आसानी होगी।
इन वेबसाइट्स और ऐप्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
सीबीएसई द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और DigiLocker की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके अलावा छात्र UMANG ऐप के माध्यम से भी अपना परिणाम देख पाएंगे। रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट स्लो होने की स्थिति में एसएमएस और IVRS सेवा भी उपलब्ध रहेगी।
SMS और फोन कॉल से भी मिलेगा रिजल्ट
अगर किसी छात्र को इंटरनेट की सुविधा नहीं मिल रही है, तो वह एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त कर सकता है। इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में CBSE12 <रोल नंबर> <स्कूल नंबर> <सेंटर नंबर> टाइप करके 7738299899 पर भेजना होगा। वहीं IVRS सेवा के जरिए भी छात्र परिणाम जान सकेंगे। दिल्ली के छात्र 24300699 और दिल्ली के बाहर के छात्र 011-24300699 नंबर पर कॉल करके रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
फेल होने वाले छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। कंपार्टमेंट एग्जाम के आवेदन रिजल्ट घोषित होने के बाद शुरू किए जाएंगे। बोर्ड के नियमों के अनुसार प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होगा।


