CBSE कॉपी बदलने का गहराता जा रहा मामला, वेदांत के बाद अब संजना ने उठाए गंभीर सवाल

CBSE Answer Sheet Issue: CBSE की उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। छात्रों ने स्कैन कॉपी में गड़बड़ी और गलत मूल्यांकन का आरोप लगाया है।

Akriti Pandey
Published on: 26 May 2026 3:14 PM IST
CBSE Answer Sheet Issue
X

CBSE Answer Sheet Issue (Image Credit AI)

CBSE Answer Sheet Issue: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) की 12वीं परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले वेदांत नाम के छात्र की फिजिक्स कॉपी बदलने का मामला सामने आया था, और अब संजना नाम की छात्रा ने अपनी केमिस्ट्री उत्तर पुस्तिका को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। इन घटनाओं के बाद बोर्ड की ऑनलाइन स्कैनिंग और री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।

संजना का आरोप (CBSE Answer Sheet Issues)

संजना ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि री-इवैल्यूएशन (CBSE Revaluation Controversy) के लिए जब उन्होंने अपनी केमिस्ट्री आंसरशीट की स्कैन कॉपी मंगाई, तो वह देखकर हैरान रह गईं। उनके अनुसार, कॉपी के पहले पन्ने पर उनका नाम और विवरण सही था, लेकिन उसके बाद के पन्नों की लिखावट उनकी नहीं थी। छात्रा का कहना है कि स्कैन कॉपी में दिखाई देने वाली हैंडराइटिंग उनकी लिखावट से बिल्कुल अलग है। उन्होंने अपनी अंग्रेजी विषय की असली उत्तर पुस्तिका से तुलना भी की, जिसमें उनकी वास्तविक लिखावट साफ दिखाई देती है। संजना ने यह भी दावा किया कि उन्हें केमिस्ट्री में 70 में से सिर्फ 11 अंक मिले हैं, जबकि उन्हें अधिक अंकों की उम्मीद थी।

मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल (Evaluation Process)

इस घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। कई लोगों का कहना है कि अगर स्कैन कॉपियों (CBSE Scanned Copy Mismatch) में गड़बड़ी हो रही है, तो इससे हजारों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो सकता है। कुछ अन्य छात्रों ने भी आरोप लगाया है कि उनकी उत्तर पुस्तिकाओं में सही उत्तर होने के बावजूद कम अंक दिए गए हैं। उनका कहना है कि या तो मूल्यांकन में लापरवाही हुई है या फिर डिजिटल स्कैनिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी है।

हेल्पलाइन और शिकायतों पर कोई जवाब नहीं (CBSE Revaluation Error)

संजना (CBSE Answer Sheet Issue) ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने बोर्ड को ईमेल और हेल्पलाइन के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इससे छात्रों की चिंता और बढ़ गई है।

पहले वेदांत का मामला भी आया था सामने (CBSE Vedant News)

इस विवाद की शुरुआत वेदांत नाम के छात्र से हुई थी, जिसने आरोप लगाया था कि उसकी फिजिक्स की स्कैन कॉपी उसकी असली उत्तर पुस्तिका नहीं थी। बाद में मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और काफी विवाद बढ़ा। हालांकि जांच के बाद सीबीएसई ने माना कि स्कैनिंग में तकनीकी गड़बड़ी हुई थी और छात्र की शिकायत सही पाई गई। इसके बाद वेदांत को सही कॉपी उपलब्ध कराई गई और परिणाम में सुधार की प्रक्रिया शुरू की गई।

वेदांत के भाई का बयान

वेदांत के भाई सिद्धांत श्रीवास्तव ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि फिजिक्स में कम नंबर आए हैं, इसलिए उन्होंने री-इवैल्यूएशन कराया। लेकिन जब उन्होंने आंसर शीट देखी तो उसमें लिखावट उनकी नहीं थी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर मामला उठाया। सिद्धांत ने कहा कि पोस्ट वायरल होने के बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा और कुछ लोगों ने उनकी लोकेशन के आधार पर उन्हें पाकिस्तान से जोड़ दिया, जिससे उन्हें मानसिक रूप से काफी आघात पहुंचा।

सरकार की जांच और तकनीकी समीक्षा (CBSE Controversy)

बढ़ते विवाद को देखते हुए शिक्षा मंत्रालय ने मामले की तकनीकी जांच के आदेश दिए हैं। अब इस पूरी प्रक्रिया की समीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर के विशेषज्ञ करेंगे। सरकार का कहना है कि उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भविष्य में मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिहीन हो।

छात्रों के भविष्य पर असर

इन घटनाओं के बाद छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। बोर्ड परीक्षा के अंक कॉलेज एडमिशन और करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार की गलती या तकनीकी खामी छात्रों के भविष्य को प्रभावित कर सकती है।

Akriti Pandey

Akriti Pandey

Content Writer Mail ID - akritipandey7897@gmail.com

Akriti Pandey is a Education & job Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story