CBSE 12th Results 2026: डिजिलॉकर पर आया बड़ा अपडेट, इस समय जारी होंगे सीबीएसई 12वीं रिजल्ट

CBSE 12th Results 2026: सीबीएसई जल्द ही 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट को लेकर छात्रों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 10 May 2026 2:19 PM IST
CBSE 12th Results 2026
X

CBSE 12th Results 2026

CBSE 12th Results 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट को लेकर छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म हो जाएगा। इस बीच डिजिलॉकर पोर्टल पर “Coming Soon” का संदेश दिखाई देने लगा है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि बोर्ड ने परिणाम जारी करने की तैयारी तेज कर दी है। पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो संभावना जताई जा रही है कि CBSE 12वीं का रिजल्ट 12 या 13 मई को घोषित किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और results.cbse.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके अलावा छात्रों को डिजिलॉकर पर डिजिटल मार्कशीट और प्रमाण पत्र की सुविधा भी मिलेगी। यहां से छात्र अपनी वैरिफाइड डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकेंगे, जो आगे एडमिशन और अन्य जरूरी कामों में इस्तेमाल की जा सकती है।

डिजीलाॅकर से इस तरह चेक करें रिजल्ट

डिजिलॉकर पर रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले DigiLocker की वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद ‘Education’ या ‘CBSE’ सेक्शन में जाकर ‘CBSE Class 12 Result 2026’ विकल्प चुनना होगा। फिर रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी जैसी जानकारी भरकर रिजल्ट देखा जा सकेगा। छात्र चाहें तो अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र UMANG ऐप के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए ऐप डाउनलोड करने के बाद ‘CBSE’ सेक्शन में जाकर मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा। फिर जरूरी जानकारी भरने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

33 प्रतिशत अंक लाने जरूरी

सीबीएसई के नियमों के अनुसार कक्षा 12वीं में पास होने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने जरूरी होते हैं। यदि कोई छात्र इस न्यूनतम अंक से कम प्राप्त करता है तो उसे फेल माना जाएगा। ऐसे छात्रों को बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए दोबारा अवसर देता है, जिससे वे अपनी परीक्षा पास कर सकें।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story