CBSE 10th Supplementary Result: कक्षा 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद, यहां जानें पूरी जानकारी

CBSE 10th Supplementary Result: CBSE 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है। छात्र cbse.gov.in पर जाकर अपना परिणाम और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Akriti Pandey
Published on: 25 Jun 2026 5:40 PM IST (Updated on: 25 Jun 2026 5:41 PM IST)
CBSE 10th Supplementary Result 2026
X

CBSE 10th Supplementary Result 2026

CBSE 10th Supplementary Result: सीबीएसई कक्षा 10वीं सेकेंड बोर्ड (सप्लीमेंट्री) परीक्षा 2026 में शामिल हुए छात्रों का इंतजार अब अपने अंतिम चरण में है। सभी छात्र और अभिभावक लगातार CBSE 10th Supplementary Result 2026 के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इस परीक्षा का आयोजन 15 मई से 21 मई के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इसमें 6 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था।

जून के आखिरी सप्ताह में जारी हो सकता है रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम जून 2026 के अंतिम सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। छात्र अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित हुई थी

सीबीएसई कक्षा 10वीं की यह सप्लीमेंट्री परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रखा गया था। देशभर के अलग-अलग केंद्रों पर यह परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई थी।

ऐसे डाउनलोड करें CBSE 10th Supplementary Result 2026

छात्र अपना रिजल्ट नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के माध्यम से देख सकते हैं:

सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर दिए गए “Result” सेक्शन पर क्लिक करें।

अब “CBSE 10th Supplementary Result 2026” लिंक को चुनें।

इसके बाद अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।

सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

भविष्य के उपयोग के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।

रिजल्ट पर टिकी हैं छात्रों की नजरें

फिलहाल छात्रों की नजरें पूरी तरह से रिजल्ट पर टिकी हुई हैं। बोर्ड कभी भी परिणाम जारी कर सकता है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Akriti Pandey is a journalist with more than three years of experience in the media industry. She holds a degree in Mass Communication and Journalism and specializes in writing on education, lifestyle, health, and astrology-related topics. Known for her reader-focused approach and engaging storytelling, Akriti is passionate about creating informative and accessible content. In her free time, she enjoys writing, sports, and traveling.

Next Story