TRENDING TAGS :
CBSE 12th Result 2026 Date: CBSE 12वीं रिजल्ट मई 3rd वीक में होगा जारी, रीचेक का भी मिलेगा मौका
CBSE 12th Result 2026 Date: CBSE 12वीं का रिजल्ट 2026 मई के तीसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। छात्र डिजीलॉकर और वेबसाइट से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
CBSE 12th Result 2026
CBSE 12th Result 2026 Date: CBSE कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। बोर्ड परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने पीटीआई से बातचीत में संकेत दिया है कि CBSE 12th Result 2026 मई महीने के तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। इस साल करीब 18.5 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी और अब सभी को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर पहले से सुरक्षित रखें ताकि रिजल्ट देखने में कोई परेशानी न हो।
डिजीलॉकर और ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलेगा रिजल्ट
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही नहीं, बल्कि डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र वहां से भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इसलिए सभी उम्मीदवारों को समय-समय पर डिजीलॉकर ऐप या वेबसाइट चेक करने की सलाह दी गई है ताकि वे रिजल्ट जारी होते ही उसे आसानी से प्राप्त कर सकें।
सप्लीमेंट्री परीक्षा और री-इवैल्यूएशन का विकल्प
रिजल्ट जारी होने के बाद CBSE उन छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित करेगा जो एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं। इसके अलावा, जिन छात्रों को अपने अंकों पर संदेह या असंतोष होगा, वे उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे छात्रों को अपने प्रदर्शन को सुधारने का एक और मौका मिलेगा।
मार्कशीट डाउनलोड करने की प्रक्रिया
रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र आसानी से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें। जानकारी सही भरने के बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड करके सुरक्षित रखा जा सकता है।


