TRENDING TAGS :
CBSE 12th Result 2026: DigiLocker पर जारी बड़ा अलर्ट, आज ही आएगा रिजल्ट? देखें लेटेस्ट अपडेट
CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर छात्रों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच डिजीलॉकर पर “Coming Soon” का अलर्ट दिखाई देने लगा है
CBSE 12th Result 2026
CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है। इस बीच डिजीलॉकर पर “Coming Soon” का अलर्ट दिखाई देने लगा है, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि बोर्ड जल्द ही परिणाम जारी कर सकता है। हालांकि कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई आज शाम 4 बजे 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित कर सकता है, लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
डिजीलॉकर पर अलर्ट
जानकारी के अनुसार, रिजल्ट जारी होने से पहले डिजीलॉकर पर अलर्ट दिखाई देने लगता है। यही वजह है कि माना जा रहा है कि आज या कल कभी भी परिणाम जारी किए जा सकते हैं। हालांकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और डिजीलॉकर दोनों की ओर से अब तक रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में छात्रों को फिलहाल धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।
तैयार रखें एडमिट कार्ड और जरूरी डिटेल्स
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने एडमिट कार्ड और जरूरी डिटेल्स तैयार रखें, क्योंकि रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल सकता है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट और डिजीलॉकर के जरिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्र CBSE Official Website, CBSE Results Portal, DigiLocker इन वेबसाइट्स का उपयोग कर सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी। इसके बाद मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड और प्रिंट किया जा सकता है। पिछले वर्षों के परिणामों पर नजर डालें तो वर्ष 2021 में कोविड के कारण सबसे ज्यादा 99.37 प्रतिशत रिजल्ट दर्ज किया गया था। वहीं 2022 में 92.71 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे। इसके बाद 2023 में 87.33%, 2024 में 87.98% और 2025 में 88.39 प्रतिशत परिणाम रहा। इस बार भी विशेषज्ञों का अनुमान है कि रिजल्ट 90 प्रतिशत के आसपास रह सकता है।


