TRENDING TAGS :
CDAC Jobs Vacancy: सी-डैक में बंपर भर्ती, प्रोजेक्ट एसोसिएट सहित 272 पद खाली, जानें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता
CDAC Jobs Vacancy: सी-डैक बेंगलुरु ने 272 पदों पर भर्ती निकाली है। प्रोजेक्ट एसोसिएट, इंजीनियर और मैनेजर पदों के लिए 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CDAC Jobs Vacancy
CDAC Jobs Vacancy: नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (सी-डैक), बेंगलुरु ने प्रोजेक्ट एसोसिएट सहित विभिन्न 272 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन 272 रिक्तियों में प्रोजेक्ट एसोसिएट के 100, प्रोजेक्ट इंजीनियर के 100, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर/प्रोजेक्ट लीड/मॉड्यूल लीड के 50, प्रोजेक्ट मैनेजर/प्रोग्राम मैनेजर/प्रोग्राम डिलीवरी मैनेजर/नॉलेज पार्टनर के 20 और प्रोजेक्ट सपोर्ट स्टाफ-एचआरडी और ग्रुप सेक्रेटरी के 2 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे सी-डैक के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन, बीई/बीटेक या इसके बराबर की डिग्री या एमई/एमटेक/इसके बराबर की डिग्री या साइंस/कंप्यूटर एप्लीकेशन या संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या संबंधित विषय में पीएचडी होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास पद अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित 1 से 15 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
आवेदकों की अधिकतम आयु पोस्ट अनुसार 30 से 56 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता व अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा/इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सीटीसी पद अनुसार 3 से 22.9 लाख रुपए के बीच होगी। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि सी-डैक की ओर से इंटरव्यू की तारीख, समय और पते की घोषणा जल्द की जाएगी।


