CSBC Exam City Slip: बिहार पुलिस भर्ती में नया अपडेट, जेल वार्डर एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जल्द आएंगे एडमिट कार्ड

CSBC Exam City Slip: सीएसबीसी ने बिहार जेल वार्डर, मद्य निषेध सिपाही और मोबाइल स्क्वाड कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है।

Akriti Pandey
Published on: 1 Jun 2026 12:55 PM IST (Updated on: 1 Jun 2026 12:55 PM IST)
CSBC Exam City Slip
X

 CSBC Exam City Slip

CSBC Exam City Slip: बिहार पुलिस मद्य निषेध सिपाही, जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वाड कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) यानी सीएसबीसी ने विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपनी परीक्षा सिटी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने से अभ्यर्थियों को पहले से यह जानकारी मिल जाएगी कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी। इससे उम्मीदवार अपनी यात्रा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते कर सकेंगे।

38 जिलों में आयोजित होगी परीक्षा (CSBC Bihar Recruitment)

सीएसबीसी की ओर से जारी सूचना के अनुसार भर्ती परीक्षा बिहार के 38 जिलों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन 14 जून और 17 जून 2026 को किया जाएगा। दोनों दिनों में परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। वहीं दूसरी पाली का आयोजन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।

रिपोर्टिंग टाइम का रखें विशेष ध्यान (CSBS Latest News)

पहली पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। वहीं दूसरी पाली में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच केंद्र पर पहुंचना होगा। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जा सकता है, इसलिए समय का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।CSBC Exam City Slip

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप (CSBC City Slip)

उम्मीदवार सबसे पहले सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध "Home Prison Department" लिंक पर क्लिक करें। अब एडमिट कार्ड या सिटी इंटीमेशन स्लिप से संबंधित लिंक को चुनें। नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड दर्ज करें। सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी, जिसे डाउनलोड और प्रिंट किया जा सकता है।

8 जून को जारी होंगे एडमिट कार्ड (CSBC Admit Card)

सीएसबीसी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 8 जून 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे। सभी उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड करना होगा। बोर्ड की ओर से किसी भी अभ्यर्थी को डाक या अन्य किसी माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।

4236 पदों पर होगी भर्ती (CSBC Posts)

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 4236 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें मद्य निषेध सिपाही के 1697 पद, जेल वार्डर के 2431 पद और मोबाइल स्क्वाड कॉन्स्टेबल के 108 पद शामिल हैं। भर्ती परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Akriti Pandey is a Education & job Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story