Bihar Police Vacancy 2026: CSBC कॉन्स्टेबल और जेल वार्डर परीक्षा की तारीख घोषित, इस दिन होगा एग्जाम

Bihar Police Vacancy 2026: सीएसबीसी ने सिपाही, जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वाड भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है, परीक्षा 14 और 17 जून 2026 को होगी।

Akriti Pandey
Published on: 21 May 2026 2:56 PM IST
Bihar Police Vacancy 2026
X

Bihar Police Vacancy 2026

Bihar Police Vacancy 2026: केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती (CSBC) की ओर से मद्य निषेध सिपाही, जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वाड कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन किया था, उनके लिए अब परीक्षा की तैयारी तेज करने का समय आ गया है। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार लिखित परीक्षा का आयोजन 14 जून और 17 जून 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा बिहार राज्य के 38 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के बीच लंबे समय से इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है।

दो दिनों में चार शिफ्ट में होगी परीक्षा (Bihar Police Exam)

सीएसबीसी (Bihar Police Constable Recruitment) द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक परीक्षा दोनों दिनों में दो-दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। पहली पाली के लिए उम्मीदवारों को सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा। वहीं दूसरी पाली के उम्मीदवारों को दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। बोर्ड ने साफ किया है कि रिपोर्टिंग समय समाप्त होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को समय का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

1 जून को जारी होगी सिटी इंटीमेशन स्लिप

परीक्षा शहर और परीक्षा केंद्र की जानकारी के लिए सीएसबीसी (CSBC City Intimation Slip) की ओर से 1 जून 2026 को सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की जाएगी। इसके जरिए उम्मीदवार यह जान सकेंगे कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी। सिटी स्लिप जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपनी यात्रा और अन्य जरूरी तैयारियां पहले से कर सकेंगे। हालांकि यह केवल परीक्षा शहर की जानकारी होगी, इसमें एडमिट कार्ड जैसी जानकारी शामिल नहीं होगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड की तारीखें भी घोषित

सीएसबीसी (CSBC Admit Card 2026) ने एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख भी घोषित कर दी है। 14 जून को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 8 जून 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे। वहीं 17 जून की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए हॉल टिकट 11 जून 2026 को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

4236 पदों पर होगी भर्ती (Bihar Police Vacancy Posts)

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 4236 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें मद्य निषेध कॉन्स्टेबल के 1697 पद शामिल हैं। इसके अलावा जेल वार्डर के लिए 2431 पद और मोबाइल स्क्वाड कॉन्स्टेबल के लिए 108 पद निर्धारित किए गए हैं। यह भर्ती बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर मानी जा रही है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Akriti Pandey

Akriti Pandey

Mail ID - akritipandey7897@gmail.com

Next Story