Bihar Police Constable Result 2025 जारी, csbc.bih.nic.in लिंक पर करें चेक, जानें आगे की प्रक्रिया

Bihar Police Constable Result 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

Sonal Verma
Published on: 27 Sept 2025 11:38 AM IST
Bihar Police Constable Result 2025
X

Bihar Police Constable Result 2025

Bihar Police Constable Result 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) की ओर से बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठे थे, वे अब सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देखकर डाउनलोड कर सकते हैं। सीएसबीसी की ओर से Bihar Police 2025 का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। आधिकारिक अधिसूचना के तहत इसमें कुल 99,690 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए चयनित किया गया है।


ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट (Bihar Police Constable Result 2025 PDF Download Online)

- रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर विजिट करें।

- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर 'Written Examination Results for Shortlisting of Candidates for PET for Post of Constable लिंक पर क्लिक करें।

- इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।

- रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

Bihar Police Constable Result 2025 PDF Link

आगे की प्रक्रिया

लिखित परीक्षा में पास होने के बाद अब उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) देना होगा। CSBC द्वारा इसका आयोजन दिसंबर 2025 में किया (Bihar Police Constable PET Exam Date 2025) जायेगा।

क्या होता है PST और PET (What is PST and PET in Police Constable Recruitment)

PST (Physical Standard Test): इसमें उम्मीदवारों की लंबाई, वजन और छाती का माप लिया जाएगा। पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए मानक अलग-अलग तय किए गए हैं।

PET (Physical Efficiency Test): इसमें दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक जैसी गतिविधियां करवाई जाएंगी। इन परीक्षाओं से उम्मीदवार की फिटनेस और शारीरिक क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा।

इस दिन हुआ था एग्जाम

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का आयोजन बिहार राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त 2025 को किया गया था। बता दें कि, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बिहार पुलिस कांस्टेबल के कुल 19838 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 7935 पद, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 1983 पद, एससी के लिए 3174 पद, एसटी के लिए 199 पद, ईबीसी के लिए 3571 पद, बीसी के लिए 2381 पद और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 595 पद आरक्षित किए गए हैं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Sonal Verma

Sonal Verma

Mail ID - discoversonal@gmail.com

Next Story