TRENDING TAGS :
CTET 2026 Applications: CBSE ने जारी किया सीटीईटी का नोटिफिकेशन, ऐसे करें आवेदन
CTET 2026 Applications: सीटीईटी सितंबर 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जानें परीक्षा तिथि, योग्यता, फीस, करेक्शन डेट और आवेदन की पूरी जानकारी।
CTET 2026 Applications
CTET 2026 Applications: शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी Central Board of Secondary Education (CBSE) ने CTET सितंबर 2026 परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट CTET Official Website पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सीटीईटी परीक्षा देशभर में शिक्षक भर्ती के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।
आवेदन प्रक्रिया कब तक चलेगी (Application Started)
CBSE द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार CTET September 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 10 जून 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसी तारीख तक फीस जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। यदि आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है तो उम्मीदवारों को सुधार का मौका भी दिया जाएगा। फॉर्म करेक्शन विंडो 15 जून से 18 जून 2026 तक खुली रहेगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग दो दिन पहले जारी किए जाएंगे।
परीक्षा तिथि और रिजल्ट ( CTET Exam Date)
CTET परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 को किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा 5 सितंबर को भी आयोजित की जा सकती है। परीक्षा का रिजल्ट अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह तक जारी होने की संभावना है।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन (How to Apply)
उम्मीदवार घर बैठे आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं। होम पेज पर दिए गए “Latest News” सेक्शन में आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही तरीके से भरनी होगी। अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा। आवेदन पत्र का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखना जरूरी है।
CTET पास करना क्यों है जरूरी?
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देशभर में कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी परीक्षा पास करना अनिवार्य कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और मध्य प्रदेश जैसे कई राज्यों में हजारों शिक्षक बिना टीईटी योग्यता के कार्य कर रहे हैं। कोर्ट के निर्देश के अनुसार ऐसे शिक्षकों को दो वर्षों के भीतर टीईटी परीक्षा पास करनी होगी। यदि वे निर्धारित समय में परीक्षा पास नहीं करते हैं तो उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ सकती है या समय से पहले रिटायर भी किया जा सकता है। यही कारण है कि CTET 2026 परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों में काफी गंभीरता देखी जा रही है।
योग्यता और पासिंग मार्क्स (CTET Qualification)
CTET Paper-1 के लिए उम्मीदवार का 12वीं कक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है। इसके साथ D.El.Ed या संबंधित शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स होना चाहिए। वहीं Paper-2 के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ बीएड या एलिमेंट्री एजुकेशन में डिप्लोमा होना आवश्यक है। परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 150 में से कम से कम 90 अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स 82 निर्धारित किए गए हैं।


