CUET UG Admit Card: एनटीए ने जारी किए सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड, इस दिन होगी परीक्षा, यहां से करें डाउनलोड

CUET UG Admit Card: एनटीए ने 6 और 7 जून को होने वाली CUET UG 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Akriti Pandey
Published on: 2 Jun 2026 4:14 PM IST (Updated on: 2 Jun 2026 4:19 PM IST)
CUET UG Admit Card
X

CUET UG Admit Card

CUET UG Admit Card: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2026) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 6 और 7 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 30 मई को पहले शिफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई थी, उनके लिए नए प्रवेश पत्र उपलब्ध कराए गए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं हॉल टिकट (CUET UG Admit Card)

NTA ने एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से जारी किए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लें। यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश एडमिट कार्ड में दिए गए हैं। इसलिए उम्मीदवारों को इसे ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका (CUET Latest News)

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को सीयूईटी (CUET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध "Admit Card for CUET (UG) 2026" लिंक पर क्लिक करना होगा।

अब उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करने के साथ-साथ प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखना भी जरूरी है।

समस्या आने पर यहां करें संपर्क (CUET UG Exam News)

यदि किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की परेशानी आती है तो वह एनटीए हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकता है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 जारी किया गया है। इसके अलावा उम्मीदवार ईमेल के माध्यम से भी अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। एनटीए ने छात्रों को सलाह दी है कि किसी भी तकनीकी समस्या की स्थिति में अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द सहायता प्राप्त करें।

जानिए परीक्षा पैटर्न (CUET Exam Pattern)

सीयूईटी यूजी परीक्षा में कुल 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को 5 अंक दिए जाएंगे। वहीं गलत उत्तर देने पर 1 अंक की कटौती की जाएगी, क्योंकि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है।

यह परीक्षा कुल 37 विषयों के लिए आयोजित की जा रही है। इनमें 13 भारतीय भाषाएं, 23 डोमेन-विशिष्ट विषय और एक जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल है। परीक्षा से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नवीनतम अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Akriti Pandey is a Education & job Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story