TRENDING TAGS :
ECIL Recruitment 2026: ईसीआईएल में 21 पदों पर भर्ती, प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत कई पदों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू, जानें तारीख और स्थान
ECIL Recruitment 2026: ईसीआईएल ने प्रोजेक्ट इंजीनियर, टेक्निकल ऑफिसर समेत 21 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
ECIL Recruitment 2026
ECIL Recruitment 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) ने देश भर में मौजूद अलग-अलग बिजनेस वर्टिकल के कस्टमर सपोर्ट डिवीडन (सीएसजी) में कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। कुल 21 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये पद पूरी तरह से अस्थायी आधार पर भरे जाएंगे।
यह नियुक्ति शुरू में एक वर्ष के लिए होगी, जिसे प्रोजेक्ट की जरूरतों और उम्मीदवार के संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर शुरुआती समय को मिलाकर 4 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।
ईसीआईएल की ओर से जारी 21 रिक्तियों में कॉन्ट्रैक्ट पर प्रोजेक्ट इंजीनियर (पीई-सी) के 6, कॉन्ट्रैक्ट पर टेक्निकल ऑफिसर (टीओ-सी) के 8, कॉन्ट्रैक्ट पर असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर (एपीई-सी) के 3 और कॉन्ट्रैक्ट पर सीनियरआर्टिसन (एसए-सी)) के 4 पद शामिल हैं।
इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, शॉर्टलिस्टिंग, वॉक-इन इंटरव्यू, मेरिट सूची आदि चरणों के आधार पर की जाएगी, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 24,018 से 55,000 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार बीई/बीटेक (कुल मिलाकर 60 प्रतिशत अंक), डिप्लोमा कम से कम कुल मिलाकर 60 प्रतिशत अंक और आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में 1 से 3 वर्ष का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।
आवेदकों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 से 33 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना चयन की तारीख के हिसाब से की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वॉक-इन इंटरव्यू 15 जून को कोलकाता (पूर्वी क्षेत्र) में 'ईसीआईएल जोनल ऑफिस, एपीजे हाउस, चौथी मंजिल, 15-पार्क स्ट्रीट, कोलकाता - 700016' पते पर, 18 जून को हैदराबाद (मुख्यालय) में 'कॉर्पोरेट लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर (सीएलडीसी), नालंदा कॉम्प्लेक्स, ईसीआईएल, ईसीआईएल पोस्ट, हैदराबाद - 500062' पते पर, मुंबई (पश्चिमी जोन) में 'ईसीआईएल जोनल ऑफिस, 1207, वीर सावरकर मार्ग, दादर (प्रभादेवी), मुंबई - 400 028' पते पर और नई दिल्ली (उत्तरी जोन) में 'ईसीआईएल जोनल ऑफिस, डी-15, डीडीए लोकल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, ए-ब्लॉक, रिंग रोड, नारायणा, नई दिल्ली - 110028' पते पर और 19 जून को चेन्नई (दक्षिण जोन) में 'ईसीआईएल जोनल ऑफिस, इकोनॉमिस्ट हाउस, पोस्ट-बॉक्स नंबर 3148, एस-15, इंडस्ट्रियल एस्टेट, गिंडी, चेन्नई - 600 032' पते पर आयोजित किए जाएंगे।
अभ्यर्थियों के लिए वेन्यू पर रजिस्ट्रेशन का समय सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक तय किया गया है। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि किसी भी स्थिति में रजिस्ट्रेशन का समय खत्म होने के बाद उम्मीदवारों को अंदर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने के अलावा अपने साथ भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और हार्ड कॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।
आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित वैकेंसी के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और याद से इंटरव्यू के लिए केंद्र पर ले जाएं।


