TRENDING TAGS :
GMCH Chandigarh Jobs: जीएमसीएच चंडीगढ़ में 64 पदों पर भर्ती, 5 जून को होगा वॉक-इन इंटरव्यू
GMCH Chandigarh Jobs: जीएमसीएच चंडीगढ़ ने सीनियर रेजिडेंट समेत 64 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 5 जून को वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
GMCH Chandigarh Jobs
GMCH Chandigarh Jobs: सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच), चंडीगढ़ ने अपने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट, सीएमओ (जनरल मेडिसिन और जनरल सर्जरी), रेजिडेंट एनेस्थेटिस्ट और रेजिडेंट पैथोलॉजिस्ट के कुल 64 पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती 44 दिनों की अवधि के लिए की जाएगी, जिसे चयन समिति की सिफारिश, आवश्यकतानुसार या नियमित कर्मचारी के नियमित चयन के माध्यम से कार्यभार ग्रहण करने तक, जो भी पहले हो, बढ़ाई जा सकती हैं।
जीएमसीएच की ओर से जारी 64 रिक्तियों में एनेस्थीसिया के 4, कार्डियक एनेस्थीसिया का 1, कार्डियोलॉजी के 3, ईएनटी का 1, जनरल मेडिसिन के 3, जनरल सर्जरी के 3, न्यूरोलॉजी का 1, न्यूरो सर्जरी के 2, प्रसूति एवं स्त्रीरोग के 2, नेत्र विज्ञान का 1,ऑर्थोपेडिक्स के 3, बाल रोग के 2, पल्मोनरी कार्डियक केयर एवं सर्जिकल मेडिसिन का 1, रेडियो डायग्नोसिस का 1, यूरोलॉजी के 2, इमरजेंसी मेडिसिन के 4, तपेदिक एवं श्वसन रोग के 2, सीटीवीएस के 3, एंडोक्रिनोलॉजी का 1, प्लास्टिक सर्जरी का 1, न्यूक्लियर मेडिसिन के 2, बायोकेमिस्ट्री के 4, माइक्रोबायोलॉजी का 1, पैथोलॉजी का 1, एनाटॉमी के 4, कम्युनिटी मेडिसिन के 2, फोरेंसिक मेडिसिन के 2, फिजियोलॉजी के 2, सीएमओ/जनरल चिकित्सा का 1, सीएमओ/सामान्य सर्जरी के 2, एनेस्थीसिया का 1 और पैथोलॉजी का 1 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 67,700 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का पास पोस्ट-ग्रेजुएट चिकित्सा डिग्री, जैसे (एमडी/एमएस/डीएनबी/एमसीएच/डीएम) या संबंधित विशेषज्ञता में समकक्ष डिग्री (एमसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त और भारतीय चिकित्सा परिषद या राज्य चिकित्सा परिषद के साथ पंजीकृत) होना चाहिए। वहीं, सीनियर रेजिडेंसी के तीन वर्ष पूरे कर चुके उम्मीदवार सीनियर रेजिडेंट के पद के लिए पात्र नहीं हैं।
आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जून के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इंटरव्यू में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो 500 रुपए तय किया गया है।
वॉक-इन इंटरव्यू 5 जून (शुक्रवार) को 'शाखा-II, ब्लॉक-डी, जीएमसीएच-32, चंडीगढ़' पते पर आयोजक किए जाएंगे। इसी दिन उम्मीदवारों से ऑफलाइन माध्यम से आवेदन सुबह 11 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे और साक्षात्कार उसी दिन दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने के अलावा अपने साथ भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी, सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और उनकी फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।
आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले जीएमसीएच-चंडीगढ़ के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एफ्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और याद से इंटरव्यू के दिन केंद्र पर ले जाएं।


