HCL Vacancy 2026: एचसीएल में निकली बंपर भर्ती, 70 पदों पर होगी भर्ती, जानें पूरी डिटेल

HCL Vacancy 2026: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने मैनेजर समेत 70 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 5 जून से शुरू होगी और उम्मीदवार 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Newstrack/IANS
Published on: 18 May 2026 3:37 PM IST
HCL Vacancy 2026
X

HCL Vacancy 2026

HCL Vacancy 2026: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) ने मैनेजर समेत विभिन्न कैडर में कुल 70 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। एचसीएल की ओर से जारी 70 पदों में डिप्टी मैनेजर के 38, मैनेजर के 16 और सीनियर मैनेजर के 16 पद शामिल हैं। वहीं, कैडर के अनुसार डिप्टी मैनेजर के 38 पोस्ट में माइनिंग (खनन) से 7, भूविज्ञान (जियोलॉजी) से 2, पर्यावरण प्रबंधन से 3, सुरक्षा एवं अग्नि सेवाएं से 4, कंसंट्रेटर (खनिज प्रसंस्करण) से 3, विद्युत (इलेक्ट्रिकल) से 4, यांत्रिक (मैकेनिकल) से 4, सिविल से 3, प्रणालियां से 1, वित्त से 4, कॉर्पोरेट संचार से 1 और सामग्री एवं अनुबंध (एम एंड सी) से 2 पद शामिल हैं।

मैनेजर के 16 पदों में जियोलॉजी से 3, इलेक्ट्रिकल से 5, इंस्ट्रूमेंटेशन से 3, मैकेनिकल से 2, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (एम एंड एचएस) से 2 और वित्त से 1 पद शामिल हैं। वहीं, सीनियर मैनेजर के 16 पदों में माइनिंग से 5, मैकेनिकल से 2, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (एम एंड एचएस) से 1, मानव संसाधन (एचआर) से 4, फाइनेंस से 2, और सामग्री एवं अनुबंध (एम एंड सी) से 2 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 5 जून के सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 जून तय की गई है। ऐसे में जो योग्य उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एचसीएल के ऑफिशियल पोर्टल पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार इंजीनियरिंग/खनन इंजीनियरिंग/पर्यावरण इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी/मैकेनिकल इंजीनियरिंग/खनन मशीनरी/सिविल इंजीनियरिंग/कला/वाणिज्य/विज्ञान/व्यावसायिक अध्ययन (बीबीए/बीसीए) आदि में ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, पीजी डिप्लोमा; एमबीबीएस के साथ पीजी डिप्लोमा; 'इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया' या

'इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया' की अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण किए हुए होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पद अनुसार कम से कम 3 से 9 वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु डिप्टी मैनेजर पद के लिए 40 वर्ष, मैनेजर पद के लिए 42 वर्ष और सीनियर मैनेजर पद के लिए 47 वर्ष तय कई गई है, जिसकी गणना 1 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन पर्सनल इंटरव्यू में प्रदर्शन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी डिप्टी मैनेजर पद के लिए 50,000 से 1,60,000 रुपए, मैनेजर पद के लिए 60,000 से 1,80,000 रुपए और सीनियर मैनेजर पद के लिए 70,000 से 2,00,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग व्यक्ति और आंतरिक उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

Akriti Pandey

Akriti Pandey

Mail ID - akritipandey7897@gmail.com

Next Story