ग्रेजुएट कैंडिडेट्स तुरंत 'लपक' लें सरकारी नौकरी का ये अवसर, 80 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी

IB Vacancy 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में कई पदों पर शानदार वेकैंसी आयी है। यहां देखें भर्ती से जड़ी पूरी डिटेल

Sonal Verma
Published on: 23 Aug 2025 7:12 PM IST
IB JIO Vacancy 2025
X

IB JIO Vacancy 2025

IB Vacancy 2025: अगर आप खुफिया विभाग में काम करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने कई पदों के लिए भर्ती निकाली है। IB ने जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर (JIO) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (IB Vacancy 2025 Notification) जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ncs.gov.in या mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 अगस्त 2025 से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 14 सितंबर 2025, रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर होनी है भर्ती

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की इस भर्ती के माध्यम से कुल 394 पदों पर भर्ती होनी है। पदों का विवरण इस प्रकार है-

- General-157 पद

- EWS- 32 पद

- OBC- 117 पद

- SC- 60 पद

- ST- 20 पद

ऐसे होगा चयन ((IB Vacancy 2025 Selection Process)

आईबी में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर पद (IB JIO Vacancy 2025) के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर होगा। इसमें तीन लेवल आते हैं-

- लेवल-I (ऑनलाइन टेस्ट): कंप्यूटर आधारित परीक्षा, जिसमें नॉलेज और योग्यता का आकलन होगा।

- लेवल-II (स्किल टेस्ट): टेक्निकल स्किल और प्रैक्टिकल ज्ञान की जांच।

- लेवल-III (इंटरव्यू): पर्सनैलिटी, कम्युनिकेशन स्किल और निर्णय लेने की क्षमता का मूल्यांकन।

आईबी में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और एज लिमिट (IB JIO Vacancy 2025 Eligibility and Age Limit)

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, कंप्यूटर साइंस/इंजीनियरिंग/एप्लीकेशंस में 3 साल का डिप्लोमा या साइंस (इलेक्ट्रॉनिक्स, फिजिक्स, मैथ्स या कंप्यूटर साइंस) में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की आयु 14 सितंबर 2025 को अभ्यर्थी की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।

1 / 7
Your Score0/ 7
Sonal Verma

Sonal Verma

Mail ID - discoversonal@gmail.com

Next Story