इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने का आज है आखरी मौका, 60 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी

IBPS Clerk Recruitment 2025: आईबीपीएस क्लर्क 2025 की भर्तियों के लिए आज से आवेदन करने की आखरी तारीख

Sonal Verma
Published on: 28 Aug 2025 4:36 PM IST
IBPS Clerk Recruitment 2025
X

IBPS Clerk Recruitment 2025

IBPS Clerk Recruitment 2025 Last Date to Apply: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और आपने ग्रेजुएशन की डिग्री ले रखी है तो ये खबर आपके लिए है। इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से बैंकिंग सेक्टर में बंपर वैकेंसी आई है। इस वैकेंसी में अप्लाई करने का आज अंतिम मौका (IBPS Clerk Recruitment 2025 Last Date to Apply) है। इस भर्ती के तहत कुल 10,227 पद भरे जाएंगे। ऐसे में अगर आप भी सरकारी बैंक में क्लर्क की नौकरी करना चाहते हैं और अभी तक आपने भर्ती के लिए अप्लाई नहीं किया है तो आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर आज ही ऑनलाइन अप्लाई कर दें। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2025 शुरू हुई थी ।

भर्तियों का विवरण

आईबीपीएस क्लर्क के कुल 10,227 पदों पर भर्ती होनी है। यहां देखें अलग अलग राज्यों में भर्तियों का विवरण-

- उत्तर प्रदेश में- 1315 पद

- कर्नाटक में- 1170 पद

- महाराष्ट्र में- 1117 पद

- तमिलनाडु में- 894 पद

- गुजरात में- 753 पद

- मध्य प्रदेश में-601 पद

- पश्चिम बंगाल में- 540 पद

- दिल्ली में- 416 पद

- आंध्र प्रदेश में- 367 पद

- केरल में- 330 पद

- राजस्थान में- 328 पद

- बिहार में- 308 पद

- पंजाब में- 276 पद

- तेलंगाना में- 261 पद

- ओडिशा में- 249 पद

- छत्तीसगढ़ में- 214 पद

- असम में- 204 पद

इसी तरह अन्य राज्यों में भी कुछ-कुछ पदों पर भर्तियां होंगी।

ऐसे करें आवेदन (IBPS Clerk Recruitment 2025 Apply Online)

- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और IBPS Clerk Apply Online लिंक पर क्लिक करें

- सभी जरूरी डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें

- लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें

- स्कैन की हुई फोटो, सिग्नेचर, बाएं अंगूठे का निशान और हैंडरिटन डिक्लेरेशन अपलोड करें

- ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें

इस डेट पर होगा एग्जाम (IBPS Clerk Recruitment 2025 Exam Date)

IBPS Clerk भर्ती प्रिलिम्स एग्जाम 4,5 और 11 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया जायेगा।

IBPS Clerk Recruitment 2025 Notification में दी है सारी जानकारी

इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी IBPS द्वारा जारी Official Notification में दी गई है। आईबीपीएस क्लर्क नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 2025 में किया जाएगा। जो भी कैंडिडेट इस परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें फिर मेंस परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जिसका आयोजन नवंबर 2025 में किया जाएगा। फिर जो अभ्यर्थी मेंस परीक्षा में सफल होंगे, उनकी मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी और उसी के आधार पर उनका सेलेक्शन होगा।

आवेदन की योग्यता (IBPS Clerk Recruitment 2025 Eligibility Criteria)

शैक्षणिक योग्यता- किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री वाले कैंडिडेट इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उम्र सीमा- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए यानी उम्मीदवारों का जन्म 2 अगस्त 1997 से पहले और 1 अगस्त 2005 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमानुसार ऊपरी उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

ऐसे होगा चयन (IBPS Clerk Recruitment 2025 Selection Process and Exam Pattern)

आईबीपीएस क्लर्क 2025 की भर्ती की चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा और मेंस परीक्षा शामिल हैं। प्रारंभिक परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। इसमें अंग्रेजी विषय से 30 प्रश्न, न्यूमेरिकल एबिलिटी से 35 प्रश्न और रीजनिंग के 35 प्रश्न शामिल होंगे। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फिर मेंस परीक्षा देनी होगी, जो कुल 200 अंकों की होगी।

1 / 7
Your Score0/ 7
Sonal Verma

Sonal Verma

Mail ID - discoversonal@gmail.com

Next Story