TRENDING TAGS :
IIT Guwahati Vacancy: आईआईटी गुवाहाटी में स्पोर्ट्स इंस्ट्रक्टर के 26 पदों पर भर्ती, 25 जून को वॉक-इन इंटरव्यू
IIT Guwahati Vacancy: आईआईटी गुवाहाटी ने 26 स्पोर्ट्स इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती निकाली है। चयनित उम्मीदवारों को 35,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।
IIT Guwahati Recruitment 2026
IIT Guwahati Vacancy: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), गुवाहाटी में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। आईआईटी-गुवाहाटी ने अगस्त 2026 से शुरू होने वाली नियुक्तियों के लिए खेल प्रशिक्षक (स्पोर्ट्स इंस्ट्रक्टर) के विभिन्न 26 पदों पर पूरी तरह से अस्थायी आधार पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
आईआईटी-गुवाहाटी की ओर से स्पोर्ट्स इंस्ट्रक्टर के पदों के लिए जारी 26 रिक्तियों में एथलेटिक्स (ट्रैक-1 और फील्ड-1) के 2, बैडमिंटन का 1, बास्केटबॉल के 2, क्रिकेट का 1, शतरंज का 1, फुटबॉल का 1, हॉकी के 2, लॉन टेनिस के 2, स्क्वैश का 1, तैराकी (पुरुष-1 और महिला-1) के 2, टेबल टेनिस के 2, वॉलीबॉल का 1, वेटलिफ्टिंग के 2, माइनर गेम का 1, वॉटर पोलो का 1, जिमनेजियम (पुरुष-1 और महिला-1) के 2 और लाइफगार्ड के 2 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रायोगिक परीक्षण (प्रैक्टिकल टेस्ट), शॉर्टलिस्टिंग, वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 35,000 रुपए प्रति माह होगी।
इन पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों के पास फिजिकल एजुकेशन में बैचलर डिग्री (बीपीएड) या किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कोचिंग में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट के साथ कोई भी ग्रेजुएट/स्टेट या यूनिवर्सिटी लेवल की स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में भाग लिया हो; वॉटर पोलो पद के लिए उम्मीदवार का जिला/राज्य/यूनिवर्सिटी/नेशनल/इंटरनेशनल लेवल की प्रतियोगिता में वॉटर पोलो खिलाड़ी होना जरूरी है। इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 10+2/कोचिंग में सर्टिफिकेट या डिप्लोमा/फिजिकल एजुकेशन में बैचलर डिग्री (बीपीएड) होनी चाहिए।
जिमनेजियम पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से फिजिकल एजुकेशन में बैचलर डिग्री (बीपीएड) या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फिटनेस ट्रेनिंग में सर्टिफिकेट/डिप्लोमा के साथ 10+2 पास और लाइफगार्ड पद के लिए एक वैध लाइफगार्ड सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं, टीचिंग/कोचिंग का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है। वहीं, प्रैक्टिकल टेस्ट 24 जून को 'पुराना एसएसी भवन, आईआईटी गुवाहाटी' पते पर आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए उम्मीदवारों का रिपोर्टिंग समय सुबह 8 बजे तय किया गया है।
वॉक-इन इंटरव्यू 25 जून को 'छात्र मामलों का कॉन्फ्रेंस रूम, प्रशासनिक भवन, आईआईटी गुवाहाटी' पते पर आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए उम्मीदवारों का रिपोर्टिंग समय सुबह 9 बजे तय किया गया है।
जो उम्मीदवार 24 जून को प्रैक्टिकल टेस्ट में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ सीवी, मूल दस्तावेज, सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी का एक सेट और दो पासपोर्ट-साइज रंगीन फोटोग्राफ वेरिफिकेशन के लिए याद से ले जाने होंगे।
बता दें कि शुरुआत में काम की अवधि अगस्त 2026 से मई 2027 तक 10 महीने की होगी, जिसे जिमखाना स्पोर्ट्स के कामकाज और जरूरतों के आधार पर बढ़ाया जा सकता है।


