IRCTC Recruitment 2026: आईआरसीटीसी में निकली CA और CMA पदों पर भर्ती, वॉक-इन इंटरव्यू से होगी भर्ती

IRCTC Recruitment 2026: IRCTC ने CA और CMA पदों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 21 मई को कोलकाता में इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

Newstrack/IANS
Published on: 14 May 2026 3:57 PM IST
IRCTC Recruitment 2026
X

IRCTC Recruitment 2026

IRCTC Recruitment 2026: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी), पूर्वी क्षेत्र, ने योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को संविदात्मक आधार पर चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए)/कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए) के कुल 4 पदों पर नियुक्ति के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किया है। यह नियुक्ति प्रारंभ में दो वर्ष की अवधि के लिए होगी और आवश्यकता एवं संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर एक वर्ष के लिए बढ़ाई जा सकती है।

वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए)/कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए) की डिग्री का होना अनिवार्य है। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास न्यूनतम 2 वर्ष का योग्यता प्राप्ति के बाद का अनुभव होना भी जरूरी है, जिसमें 1 वर्ष का कार्य अनुभव ईआरपी/एसएपी, ओरेकल का और 1 वर्ष का कार्य अनुभव लेखांकन और कराधान में, ऑडिट के अलावा होना चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 27 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू, मेडिकल फिटनेस, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 70,000 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

वॉक-इन इंटरव्यू 21 मई को सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक 'आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय, 3, कोइलाघाट स्ट्रीट, ग्राउंट फ्लोर, कोलकाता-700 001' पते पर आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में जो उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने के अलावा अपने साथ भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी, संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल कॉपी और उनकी फोटो फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और याद से इंटरव्यू के दिन केंद्र पर अपने साथ ले जाएं।

Akriti Pandey

Akriti Pandey

Mail ID - akritipandey7897@gmail.com

Next Story