TRENDING TAGS :
MP SI Subedar Result OUT: एमपी पुलिस SI और सूबेदार मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक
MP SI Subedar Result OUT: एमपी पुलिस SI और सूबेदार मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। सफल उम्मीदवार अब फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू में शामिल होंगे।
MP SI Subedar Result OUT
MP SI Subedar Result OUT: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे समय से नतीजों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है। उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध करा दी गई है।
अगले चरण में देना होगा फिजिकल टेस्ट
मुख्य परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा। इसमें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT), पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। मंडल की ओर से फिजिकल टेस्ट की तारीखों की घोषणा जल्द किए जाने की संभावना है। सभी चरणों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। अंतिम सूची में चयनित उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में नियुक्ति दी जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड (MP Police SI Result News)
उम्मीदवार अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर अपनी भाषा का चयन करें। फिर “Latest Updates” सेक्शन में जाकर “Main Exam Result- Subedar & Sub-Inspector Recruitment Test -2025” लिंक पर क्लिक करें। अब उम्मीदवार को अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। सभी जानकारी भरने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा आकर्षक वेतन (MP Police SI Sallary)
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित उम्मीदवारों को लेवल-9 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर पदों पर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को हर महीने 36,200 रुपये से लेकर 1,14,800 रुपये तक सैलरी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
कुल 500 पदों पर होगी भर्ती (MP Police SI Post)
एमपी पुलिस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 500 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इनमें सब-इंस्पेक्टर (SI) के 472 पद और सूबेदार के 28 पद शामिल हैं। भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी और आगामी अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।


