TRENDING TAGS :
MPPSC PCS Final Result 2024: पीसीएस फाइनल रिजल्ट जारी, देवांशु शिवहरे ने किया टॉप
MPPSC PCS Final Result 2024: एमपीपीएससी पीसीएस फाइनल 2024 परीक्षा में देवांशु शिवहरे ने पहला रैंक हासिल कर टॉप किया है।
MPPSC PCS Final Result 2024
MPPSC PCS Final Result 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की तरफ से एमपीपीएससी पीसीएस फाइनल 2024 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। फाइनल रिजल्ट एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जारी कर दिया गया है। एमपीपीएससी की मुख्य परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि एमपीपीएससी की तरफ से फाइनल रिजल्ट 2024 पीडीएफ फॉर्मेट में वेबसाइट पर जारी किया गया है। एमपीपीएससी पीसीएस फाइनल 2024 परीक्षा में देवांशु शिवहरे ने पहला रैंक हासिल कर टॉप किया है। श्योपुर के देवांशु ने डिप्टी कलेक्टर पद पर टॉप किया है। उन्हें 953 अंक मिले हैं। एमपीपीएससी पीसीएस रिजल्ट के टॉप 13 में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं ऋषव अवस्थी ने दूसरा और अंकित ने तीसरी स्थान प्राप्त किया है।
कब हुई थी एमपीपीएससी पीसीएस मेंस परीक्षा
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की तरफ से राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2024 के बीच निर्धारित किये गये विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित हुई थी।
इस तरह चेक करे रिजल्ट
एमपीपीएससी पीसीएस फाइनल 2024 परीक्षा के रिजल्ट को चेक करने के लिए अभ्यर्थी इन स्टेप्स को फॉलो कर परिणाम देख सकते हैं।
मेंस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर विजिट करें।
इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन पर एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
लिंक "Written Exam Result (Main)" पर अभ्यर्थी क्लिक करें। क्लिक करते ही स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट ओपन हो जाएगा। जिसमें अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करें और प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
एमपीपीएससी पीसीएस फाइनल 2024 परीक्षा के टॉपर की सूची
1. देवांशु शिवहरे
2. ऋषव अवस्थी
3. अंकित
4. शुभम
5. हर्षिता दवे
6. रुचि जाट
7. नम्रता जैन
8. गिरराज परिहार
9. स्वर्णा दीवान
10. विक्रमदेव सरयम
11. शिवानी सिरमचे
12. जतिन ठाकुर
13. हिमांशु सोनी।


