NEET Exam News: नीट UG में बड़ा बदलाव, अगले साल से होगी ऑनलाइन परीक्षा- धर्मेंद्र प्रधान

Dharmendra Pradhan On NEET: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की है कि पारदर्शिता बढ़ाने के लिए अगले साल से नीट यूजी परीक्षा ऑनलाइन होगी। जिससे छात्रों के लिए परीक्षा प्रक्रिया सरल और सुरक्षित होगी।

Akriti Pandey
Published on: 15 May 2026 11:12 AM IST (Updated on: 15 May 2026 1:57 PM IST)
Dharmendra Pradhan On NEET
X

Dharmendra Pradhan On NEET

Dharmendra Pradhan On NEET: NEET के पेपर लीक कांड ने पूरे देश को हिला दिया है और छात्रों के बीच गुस्सा और असमंजस देखने को मिल रहा है। इस विवाद के बीच आज पहली बार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मीडिया के सामने आए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दो टूक कहा कि दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकाला जाएगा। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि इस बार कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

NTA ने पहले ही नई तारीख की जानकारी दी (NEET New Date)

हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ही NTA ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नई परीक्षा की तारीख की जानकारी दे दी थी। अब छात्रों को 21 जून को दोबारा परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। NTA द्वारा एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों की पूरी जानकारी समय पर छात्रों को प्रदान की जाएगी।

निर्णय लेने में लिया गया समय

धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan On NEET) ने कहा कि गेस पेपर लीक की जानकारी मिलने के 3-4 दिन बाद ही परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया। इसका उद्देश्य था कि छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंत्री ने कहा, "हमने समय पर नई तारीख का ऐलान किया और इस बार हमारी लड़ाई परीक्षा माफियाओं के खिलाफ होगी।" उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वाले तथ्यों से छात्रों और अभिभावकों को सतर्क रहना चाहिए।

CBI को सौंपी गई जांच

इस बार सरकार ने तुरंत CBI को जांच सौंपी है। धर्मेंद्र प्रधान ने स्पष्ट किया कि एजेंसियां मामले को गंभीरता से ले रही हैं और आने वाले परीक्षा में दोषियों को दंडित किया जाएगा। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों से अपील की कि केवल NTA और सरकारी बयान पर भरोसा करें और अफवाहों से दूर रहें।

नई परीक्षा की व्यवस्था और छात्रों का हित

धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि परीक्षा रद्द करना एक दुखद(NEET Exam Leak) लेकिन जरूरी निर्णय था। उन्होंने कहा कि यह फैसला इसलिए लिया गया ताकि किसी ईमानदार और मेहनती छात्र का हक छीना न जाए। एनटीए हर साल लगभग एक करोड़ छात्रों की परीक्षा आयोजित करता है और उनका दायित्व है कि कोई छात्र आर्थिक या अन्य परेशानियों का सामना न करे।

इस बार छात्रों को अपने पसंद के शहर में परीक्षा देने का विकल्प भी दिया जाएगा। जांच में यह सामने आया कि 12 मई तक गेस पेपर के नाम पर असली प्रश्नपत्र के सवाल बाहर पहुंचे थे। मंत्री ने कहा कि सरकार नहीं चाहती थी कि शिक्षा माफियाओं के कारण छात्रों का नुकसान हो।

अगले साल से परीक्षा होगी ऑनलाइन (NEET Exam Online System)

धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की कि अगले साल से NEET की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी। अब तक OMR शीट पर परीक्षा होती थी, जिससे पेपर लीक की संभावना अधिक रहती थी। इसके अलावा परीक्षा का समय 15 मिनट बढ़ा दिया जाएगा, ताकि छात्रों को पर्याप्त समय मिल सके।

एडमिट कार्ड और अतिरिक्त समय

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि NEET UG 2026 री-एग्जाम के एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे। छात्रों को इस बार परीक्षा में 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।

Akriti Pandey

Akriti Pandey

Mail ID - akritipandey7897@gmail.com

Next Story