TRENDING TAGS :
NEET UG Answer Key: नीट यूजी री-एग्जाम प्रोविजनल आंसर-की जारी, ऐसे तुरंत करें डाउनलोड
NEET UG Answer Key 2026: एनटीए ने नीट यूजी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जानें डाउनलोड करने का तरीका, आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि और पूरी प्रक्रिया।
NEET UG Answer Key 2026
NEET UG Answer Key 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 Re-Examination की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने 21 जून 2026 को आयोजित परीक्षा में भाग लिया था और अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाने के लिए आंसर-की का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह महत्वपूर्ण अपडेट है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट से करें आंसर-की डाउनलोड
उम्मीदवार अपनी प्रोविजनल आंसर-की NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। लॉगिन करने के लिए उन्हें अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिखाया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। सफल लॉगिन के बाद उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी की जांच कर सकेंगे और अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें NEET UG 2026 Answer Key
यदि आप आंसर-की डाउनलोड करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध Candidate Activity सेक्शन में क्लिक करें। यहां Answer Key Challenge for NEET (UG) – 2026 Re-Examination लिंक दिखाई देगा। इस लिंक पर क्लिक करके लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर प्रोविजनल आंसर-की खुल जाएगी। भविष्य के लिए इसकी पीडीएफ डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट भी सुरक्षित रख लें।
30 जून तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
यदि किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर-की में दिए गए किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो एनटीए ने इसके लिए ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 30 जून 2026 रात 11:55 बजे तक अपनी चुनौती ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
समस्या होने पर यहां करें संपर्क
यदि किसी उम्मीदवार को आंसर-की डाउनलोड करने या आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी या अन्य समस्या आती है, तो वे एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा अपनी समस्या neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल के माध्यम से भी भेजी जा सकती है।
अंतिम आंसर-की के बाद जारी होगा रिजल्ट
एनटीए सभी प्राप्त आपत्तियों की विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा करेगा। यदि किसी चुनौती को सही पाया जाता है, तो संबंधित उत्तर में संशोधन किया जाएगा। इसके बाद अंतिम आंसर-की जारी होगी और उसी के आधार पर NEET UG 2026 का परिणाम घोषित किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी उत्तर कुंजी की जांच करें और आवश्यकता होने पर निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति अवश्य दर्ज करें।


