NEET Refund Update: नीट यूजी कैंडिडेट्स के लिए राहत, NTA ने रिफंड डेट में किया बदलाव, जानें सबकुछ

NEET Refund Update: NTA ने नीट यूजी फीस रिफंड की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून कर दी है। कैंडिडेट्स को बैंक डिटेल्स ऑनलाइन भरनी होगी।

Akriti Pandey
Published on: 28 May 2026 12:54 PM IST
NEET Refund Update
X

NEET Refund Update

NEET Refund Update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा से जुड़े छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। 3 मई 2026 को आयोजित परीक्षा के रद्द होने से प्रभावित उम्मीदवारों के लिए फीस रिफंड पोर्टल की अंतिम तारीख अब बढ़ा दी गई है। बता दे कि पहले यह अंतिम तिथि 27 मई 2026 तय की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 22 जून 2026 रात 11:50 बजे तक कर दिया गया है। इस फैसले से उन लाखों उम्मीदवारों को राहत मिलेगी, जिन्होंने अभी तक अपने बैंक डिटेल्स सबमिट नहीं किए थे। अब वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन पोर्टल से करना होगा आवेदन (NEET Fee Refund News)

NTA ने स्पष्ट किया है कि फीस रिफंड की पूरी प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से ही पूरी की जाएगी। उम्मीदवारों को अपनी बैंक डिटेल्स आधिकारिक वेबसाइट NEET NTA Official Website के जरिए सबमिट करनी होगी। रिफंड की राशि सीधे उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। एजेंसी ने यह भी कहा है कि एक बार बैंक डिटेल्स सबमिट करने के बाद उनमें किसी भी तरह का बदलाव संभव नहीं होगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे जानकारी सावधानीपूर्वक भरें ताकि किसी गलती की संभावना न रहे।

NTA का सोशल मीडिया पर बड़ा अपडेट (NTA on NEET Refund)

NTA ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर भी इस विस्तार की जानकारी साझा की है। पोस्ट में कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों ने अभी तक बैंक डिटेल्स सबमिट नहीं की हैं, वे जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करें। अब अंतिम तिथि 22 जून 2026 रात 11:50 बजे तक बढ़ा दी गई है। एजेंसी के अनुसार, अब तक लगभग 13 लाख उम्मीदवार अपनी बैंक डिटेल्स अपडेट कर चुके हैं। बाकी उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे समय रहते आवेदन पूरा करें, ताकि रिफंड प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो।

बैंक डिटेल्स भरने की प्रक्रिया (NEET UG Portal)

फीस रिफंड (NEET UG Fee Refund News) के लिए उम्मीदवारों को कुछ आसान चरणों का पालन करना होगा। सबसे पहले उन्हें NEET UG Portal पर जाना होगा और रिफंड सेक्शन में लॉगिन करना होगा। इसके बाद आवेदन संख्या और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें। लॉगिन के बाद उम्मीदवारों को बैंक अकाउंट की जानकारी जैसे IFSC कोड, अकाउंट नंबर और बैंक का नाम भरना होगा। आवश्यकता पड़ने पर कैंसिल्ड चेक की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होगी। सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा और भविष्य के उपयोग के लिए कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लेना होगा।

किन उम्मीदवारों को मिलेगा रिफंड (NEET Exam Update)

यह सुविधा केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने NEET UG 2026 के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया था और परीक्षा शुल्क का भुगतान किया था। बिना रजिस्ट्रेशन या बिना शुल्क भुगतान करने वाले उम्मीदवार इस प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं होंगे। गौरतलब है कि NEET UG 2026 का री-एग्जाम 21 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा को लेकर NTA ने सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए कड़े इंतजामों का आश्वासन भी दिया है।

Akriti Pandey

Akriti Pandey

Content Writer Mail ID - akritipandey7897@gmail.com

Akriti Pandey is a Education & job Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story