TRENDING TAGS :
NEET UG Result 2026: नीट यूजी रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें पिछले वर्षों में कब-कब आया परिणाम
NEET UG Result 2026: NEET UG 2026 का रिजल्ट जल्द जारी होगा। 22 लाख से ज्यादा छात्र neet.nta.nic.in पर स्कोरकार्ड और कटऑफ लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं।
NEET UG Result 2026
NEET UG Result 2026: NEET UG परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्र अब अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यह परीक्षा 03 मई 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी। इस बार परीक्षा के लिए करीब 22 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिससे यह देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक बन गई है। अब सभी की नजरें एनटीए द्वारा जारी होने वाले NEET Result 2026 पर टिकी हुई हैं, जो जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।
कब जारी हो सकता है NEET UG Result 2026?
मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो NEET UG का रिजल्ट आमतौर पर परीक्षा के कुछ हफ्तों बाद जारी किया जाता है। अनुमान है कि इस बार भी रिजल्ट जून महीने के दूसरे सप्ताह तक घोषित किया जा सकता है। हालांकि, एनटीए ने अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड सुरक्षित रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही वे आसानी से अपना स्कोर चेक कर सकें।
कहां और कैसे देखें NEET Result 2026?
NEET UG परीक्षा का रिजल्ट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे-
सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर होमपेज खोलें।
इसके बाद “NEET UG 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
छात्र इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
पिछले वर्षों में कब-कब आया रिजल्ट?
पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों के अनुसार NEET रिजल्ट अलग-अलग तारीखों पर जारी हुआ है-
2025 में 14 जून, 2024 में 26 जुलाई, 2023 में 13 जून, 2022 में 07 सितंबर और 2021 में 01 नवंबर को रिजल्ट घोषित किया गया था।
रिजल्ट के साथ जारी होगी कटऑफ लिस्ट
एनटीए केवल रिजल्ट ही नहीं, बल्कि उसके साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी करेगा। छात्र अपनी-अपनी कैटेगरी के अनुसार कटऑफ अंक देख सकेंगे। यह कटऑफ मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है।


