Railway Metro Jobs: NHSRCL में 34 पदों पर वैकेंसी, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया

Railway Metro Jobs: एनएचएसआरसीएल ने 34 पदों पर भर्ती निकाली है। रेलवे और मेट्रो कर्मचारियों के लिए यह स्थायी नौकरी का बड़ा अवसर है। आवेदन 14 जुलाई तक करें।

Akriti Pandey
Published on: 15 Jun 2026 5:47 PM IST
Railway Metro Jobs
X

Railway Metro Jobs

Railway Metro Jobs: नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने एक महत्वपूर्ण भर्ती अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती भारतीय रेलवे, मेट्रो रेलवे, आरआरटीएस या सरकार के स्वामित्व वाले संगठनों में कार्यरत नियमित या कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए है। इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों पर “Absorption” (स्थायी नियुक्ति) के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य अनुभवी कर्मचारियों को हाई स्पीड रेल परियोजना में शामिल करना और तकनीकी व संचालन कार्यों को और मजबूत बनाना है।

कुल 34 पदों पर भर्ती, विभिन्न तकनीकी श्रेणियां शामिल

एनएचएसआरसीएल द्वारा जारी कुल 34 रिक्तियों में कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। इनमें डिप्टी इंजीनियर (सिविल/ट्रैक) और डिप्टी चीफ फैसिलिटी कंट्रोलर (सिविल और ट्रैक) के 18 पद हैं। इसके अलावा डिप्टी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और डिप्टी चीफ कंट्रोलर (इलेक्ट्रिकल) के 4 पद, डिप्टी इंजीनियर (सिग्नलिंग एंड टेलीकॉम) और डिप्टी चीफ कंट्रोलर (S&T) के 5 पद शामिल किए गए हैं। वहीं रोलिंग स्टॉक विभाग में 3 पद और ऑपरेशन्स विभाग में 5 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जिनके पास रेलवे या मेट्रो संचालन में अनुभव है।

आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जून को सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 14 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।उम्मीदवारों को एनएचएसआरसीएल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है।

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव आवश्यक

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा या बीई/बीटेक की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों के पास संबंधित क्षेत्र में 2 से 5 वर्षों का कार्य अनुभव भी होना चाहिए। उम्मीदवारों को तकनीकी योग्यता के साथ-साथ निर्धारित कौशल और अन्य पात्रताओं को भी पूरा करना आवश्यक है।

आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 31 मई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), दस्तावेज सत्यापन, साक्षात्कार और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।

वेतन और आवेदन शुल्क

चयनित उम्मीदवारों को 46,000 रुपये से लेकर 1,45,000 रुपये प्रति माह तक का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 400 रुपये (बैंक शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित है। जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।

Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Akriti Pandey is a journalist with more than three years of experience in the media industry. She holds a degree in Mass Communication and Journalism and specializes in writing on education, lifestyle, health, and astrology-related topics. Known for her reader-focused approach and engaging storytelling, Akriti is passionate about creating informative and accessible content. In her free time, she enjoys writing, sports, and traveling.

Next Story