NSIC Recruitment 2026: एनएसआईसी में 17 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें सैलरी

NSIC Recruitment 2026: राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (NSIC) ने 17 युवा पेशेवर पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें विभिन्न डोमेन के उम्मीदवार 8 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

Newstrack/IANS
Published on: 23 May 2026 3:46 PM IST
NSIC Recruitment 2026
X

NSIC Recruitment 2026

NSIC Recruitment 2026: राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) ने निगम और/या इसकी सहायक कंपनियों में (अनुबंध के आधार पर) युवा पेशेवरों (यंग प्रोफेशनल) के रूप में योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्त के लिए उपयुक्त डोमेन विशेषज्ञता वाले पेशेवरों से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके कुल 17 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एनएसआईसी की ओर से जारी 17 रिक्तियों में युवा पेशेवर - सॉफ्टवेयर और वेब विकास के 2, युवा पेशेवर - डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया प्रबंधन के 2, युवा पेशेवर - बाजार और आर्थिक विश्लेषण के 2, युवा पेशेवर - डिजिटल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स आदि का 1, युवा पेशेवर - कंपनी सचिव का 1, युवा पेशेवर - सामग्री प्रबंधन का 1, युवा पेशेवर - बाजार अनुसंधान, डेटा व्याख्या और वित्तीय विश्लेषण का 1, युवा पेशेवर सिविल इंजीनियर का 1, युवा पेशेवर - इलेक्ट्रिकल इंजीनियर का 1, युवा पेशेवर - लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) व्यापार संपर्क के 2, युवा पेशेवर - वेंचर इक्विटी फंड वरिष्ठ विश्लेषक के 2 और युवा पेशेवर - आईटी वेंचर कैपिटल फंड के लिए विशेषज्ञ का 1 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एनएसआईसी की ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार कंप्यूटर विज्ञान या इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या कंप्यूटर अनुप्रयोगों में मास्टर्स (एमसीए); जनसंचार, डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता या जनसंपर्क में ग्रेजुएशन और मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की डिग्री; बिजनेस एनालिटिक्स/डेटा एनालिटिक्स/स्ट्रेटेजी/फाइनेंस/ऑपरेशंस मैनेजमेंट/मार्केटिंग में विशेषज्ञता के साथ एमबीए सहित ग्रेजुएशन डिग्री या अर्थशास्त्र/अर्थमिति/भौतिक विज्ञान/मानविकी में एमए/एमएससी; न्यू मीडिया डिजाइन/एनिमेशन/मास कम्युनिकेशन/डिजिटल मीडिया या संबंधित क्षेत्र में ग्रजुएशन और एमबीए की डिग्री; वाणिज्य में डिग्री और कंपनी सेक्रेटरी में योग्यता के साथ एमबीए की डिग्री; वित्त/मार्केटिंद में विशेषज्ञता के साथ एमबीए डिग्री या समकक्ष योग्यता; सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक की डिग्री; इलेक्ट्रिकल या संयुक्त इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स आदि) में बीई/बीटेक की डिग्री; चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए)/मास्टर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (फाइनेंस) या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ सभी पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में कम से कम 2 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग, बातचीत/साक्षात्कार, चिकित्सा मंजूरी, पुलिस सत्यापन आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 40,000 से 70,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

Akriti Pandey

Akriti Pandey

Mail ID - akritipandey7897@gmail.com

Next Story