TRENDING TAGS :
High Court Jobs 2026: हाईकोर्ट में 167 पदों पर बंपर भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार 30 जून तक करें आवेदन
High Court Jobs 2026: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने स्वीपर और माली के 167 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
High Court Jobs 2026
High Court Jobs 2026: हाईकोर्ट में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ ने सफाई सेवक सहित 167 पदों पर पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर रिक्तियों की घोषणा की है।
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से जारी 167 रिक्तियों में सफाई सेवक (स्वीपर) के 75 और माली के 92 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 9 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास हिंदी और क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। सफाई सेवक पद के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बागवानी से संबंधित डिप्लोमा रखने वाले और/या माली के तौर पर तीन वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, सफाई सेवक (स्वीपर) के तौर पर कम से कम तीन साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू, शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के वेतनमान नियमों के अनुसार होगी। वहीं, साक्षात्कार के तिथि, समय और केंद्र की घोषणा जल्द की जाएगी।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के अलावा अन्य क्षेत्रों/राज्यों के जनरल और एससी/एसटी/बीसी वर्ग के लिए 700 रुपए, पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के इलाकों/राज्यों के एससी/एसटी/बीसी और भूतपूर्व सैनिकों के लिए 600 रुपए तय किया गया है। वहीं, दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूडी) कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।


