TRENDING TAGS :
RBSE Board 8th Exam 2026: आरबीएसई 8th बोर्ड एग्जाम आज से शुरू, 5वीं के एग्जाम कल से
RBSE Board 8th Exam 2026: राजस्थान बोर्ड की 5वीं और 8वीं परीक्षाएं शुरू। 27 लाख छात्र शामिल, इस बार ऑटोमेटिक प्रमोशन खत्म, पास होने को न्यूनतम अंक जरूरी।
RBSE Board 8th Exam 2026
RBSE Board 8th Exam 2026: राजस्थान में बोर्ड परीक्षाओं का आगाज हो चुका है। राज्यभर में कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू हो गई हैं, जबकि कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से आयोजित की जाएंगी। इस वर्ष दोनों कक्षाओं को मिलाकर 27 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग और स्कूल प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जारी हुआ संशोधित टाइम टेबल
Board of Secondary Education Rajasthan (RBSE) की ओर से संशोधित टाइम टेबल पहले ही जारी किया जा चुका है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी कक्षा के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम ध्यान से देखें और उसी के अनुसार तैयारी करें।
कक्षा 5वीं परीक्षा कार्यक्रम 2026
20 फरवरी 2026 – अंग्रेजी
26 फरवरी 2026 – हिंदी
28 फरवरी 2026 – पर्यावरण अध्ययन
5 मार्च 2026 – संस्कृत / उर्दू / सिंधी
6 मार्च 2026 – गणित
कक्षा 8वीं परीक्षा कार्यक्रम 2026
19 फरवरी 2026 – अंग्रेजी
21 फरवरी 2026 – हिंदी
23 फरवरी 2026 – विज्ञान
25 फरवरी 2026 – सामाजिक विज्ञान
27 फरवरी 2026 – गणित
4 मार्च 2026 – तृतीय भाषा
परीक्षाएं निर्धारित समय पर आयोजित की जाएंगी और छात्रों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की हिदायत दी गई है।
ऑटोमेटिक प्रमोशन सिस्टम खत्म
इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह है कि 5वीं और 8वीं कक्षा में ऑटोमेटिक प्रमोशन प्रणाली समाप्त कर दी गई है। अब छात्रों को अगली कक्षा में जाने के लिए न्यूनतम निर्धारित अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। यदि कोई छात्र तय मानकों को पूरा नहीं कर पाता है, तो उसे फेल घोषित किया जा सकता है।


