RBI Assistant Result 2026: आरबीआई असिस्टेंट परीक्षा रिजल्ट घोषित, रोल नंबर से चेक करें नतीजे

RBI Assistant Result 2026: RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। उम्मीदवार PDF में रोल नंबर चेक कर सकते हैं और 7 जून को मेंस परीक्षा होगी।

Akriti Pandey
Published on: 26 May 2026 12:36 PM IST
RBI Assistant Result 2026
X

RBI Assistant Result 2026

RBI Assistant Result 2026: भारतीय रिज़र्व बैंक (Reserve Bank of India) ने असिस्टेंट भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह परीक्षा 11, 13 और 30 अप्रैल 2026 को देशभर में आयोजित की गई थी, जिसमें लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे। लंबे इंतजार के बाद अब परिणाम ऑनलाइन पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। उम्मीदवार अपने रिजल्ट को सीधे वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और सूची में अपना रोल नंबर खोजकर चयन स्थिति की जांच कर सकते हैं।

रोल नंबर से ऐसे चेक करें रिजल्ट (RBI Assistant Result 2026)

RBI द्वारा जारी चयन सूची में केवल सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल किए गए हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे-

सबसे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

होमपेज पर “Current Vacancies” सेक्शन खोलें

“Result” लिंक पर क्लिक करें

“Roll numbers of provisionally selected candidates” विकल्प चुनें

इसके बाद पीडीएफ फाइल खुल जाएगी, जिसमें अपना रोल नंबर खोज सकते हैं

आगे की प्रक्रिया और मेंस परीक्षा (RBI Mains Exam)

जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा (RBI Assistant Result) में सफल हुए हैं, उन्हें अब अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल होना होगा। RBI Assistant Mains Exam 7 जून 2026 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद चयन प्रक्रिया में अंतिम चरण लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT) होगा, जिसमें उम्मीदवारों की भाषा दक्षता का मूल्यांकन किया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को मिलेगी शानदार सैलरी (RBI Assistant Salary)

आरबीआई असिस्टेंट का पद (RBI Assistant Post) देश के सबसे प्रतिष्ठित बैंकिंग पदों में से एक माना जाता है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अंतिम रूप से चयनित होने वाले उम्मीदवारों को बेहतरीन सैलरी पैकेज और अन्य सरकारी भत्ते दिए जाते हैं। एक असिस्टेंट के रूप में नियुक्त होने वाले अभ्यर्थी को प्रति माह 29,000 रुपये से लेकर 78,640 रुपये तक का वेतन प्रदान किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी किसी भी अन्य अपडेट या आधिकारिक अधिसूचना के लिए उम्मीदवार लगातार आरबीआई की वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Former Content Writer Mail ID - akritipandey7897@gmail.comakritipandey7897@gmail.com

Akriti Pandey is a journalist with more than three years of experience in the media industry. She holds a degree in Mass Communication and Journalism and specializes in writing on education, lifestyle, health, and astrology-related topics. Known for her reader-focused approach and engaging storytelling, Akriti is passionate about creating informative and accessible content. In her free time, she enjoys writing, sports, and traveling.

Next Story