Indian Army Recruitment 2026: 15 मई से डाउनलोड करें अग्निवीर परीक्षा के एडमिट कार्ड, 1 जून से एग्जाम

Indian Army Recruitment 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के एडमिट कार्ड 15 मई से जारी होंगे। जानें डाउनलोड प्रक्रिया, परीक्षा तिथि और जरूरी निर्देश।

Akriti Pandey
Published on: 6 May 2026 10:59 AM IST (Updated on: 6 May 2026 10:59 AM IST)
Indian Army Recruitment 2026
X

Indian Army Recruitment 2026

Indian Army Recruitment 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CEE) के लिए एडमिट कार्ड 15 मई 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे निर्धारित तिथि से ऑनलाइन माध्यम के जरिए अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।

ईमेल के माध्यम से भी मिलेगा एडमिट कार्ड लिंक

उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, Indian Army की ओर से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भी भेजा जाएगा। जैसे ही ईमेल प्राप्त होगा, उम्मीदवार सीधे उस लिंक पर क्लिक करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रक्रिया उन अभ्यर्थियों के लिए खास तौर पर उपयोगी होगी जो वेबसाइट पर लॉग इन करने में कठिनाई महसूस करते हैं।

रद्द हुए आवेदन की फीस होगी वापस

जिन उम्मीदवारों के आवेदन फॉर्म किसी कारणवश अस्वीकृत कर दिए गए हैं, उनके लिए भी राहत भरी खबर है। ऐसे अभ्यर्थियों की आवेदन फीस 15 मई 2026 को वापस कर दी जाएगी। यह राशि उसी बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी, जिससे भुगतान किया गया था। यदि किसी उम्मीदवार ने साइबर कैफे या किसी अन्य माध्यम से फॉर्म भरा है, तो वे संबंधित स्थान से संपर्क करके अपनी राशि प्राप्त कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

Admit Card डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर लॉग इन पेज पर अपनी आवश्यक जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करना होगा। सफल लॉग इन के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट लिया जा सकता है।

परीक्षा केंद्र पर जरूरी दस्तावेज साथ रखें

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना होगा कि वे परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड और एक वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं। बिना इन दस्तावेजों के परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट का उपयोग किया जा सकता है।

परीक्षा तिथियां और आयोजन

अग्निवीर(Agniveer Recruitment) भर्ती परीक्षा का आयोजन 1 जून से 15 जून 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले अपनी तैयारी पूरी कर लें और एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे डाउनलोड करके सुरक्षित रखें, ताकि परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Former Content Writer Mail ID - akritipandey7897@gmail.comakritipandey7897@gmail.com

Akriti Pandey is a journalist with more than three years of experience in the media industry. She holds a degree in Mass Communication and Journalism and specializes in writing on education, lifestyle, health, and astrology-related topics. Known for her reader-focused approach and engaging storytelling, Akriti is passionate about creating informative and accessible content. In her free time, she enjoys writing, sports, and traveling.

Next Story