SBI Apprentice Recruitment: एसबीआई में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 7150 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू

SBI Apprentice Recruitment 2026: एसबीआई ने अप्रेंटिस के 7150 पदों पर भर्ती निकाली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार 8 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर बैंकिंग करियर की शुरुआत कर सकते हैं।

Akriti Pandey
Published on: 19 May 2026 4:44 PM IST
SBI Apprentice Recruitment 2026
X

SBI Apprentice Recruitment 2026

SBI Apprentice Recruitment 2026: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के कुल 7,150 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया शुरू, 8 जून अंतिम तिथि

एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती (SBI Apprentice Recruitment 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 8 जून निर्धारित की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा (SBI Apprentice Qualification)

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं, उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी (SBI Apprentice Selection Process)

एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती ( SBI Apprentice Vacancy News) में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित होगी। इसके बाद स्थानीय भाषा की परीक्षा, मेडिकल टेस्ट और अंतिम मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लिखित परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित होने की संभावना है। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की ट्रेनिंग दी जाएगी।

हर महीने मिलेगा 15 हजार रुपये स्टाइपेंड

इस भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान हर महीने 15,000 रुपये स्टाइपेंड के रूप में दिए जाएंगे। हालांकि यह एक अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम है, लेकिन बैंकिंग सेक्टर में करियर शुरू करने के लिए यह एक अच्छा अवसर माना जा रहा है।

आवेदन शुल्क और छूट

आवेदन करने के दौरान उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये तय किया गया है। वहीं, एससी, एसटी और PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन (SBI Vacancy 2026)

उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले NAPS पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करना होगा। इसके बाद एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्रेंटिस भर्ती लिंक पर क्लिक करें।

फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें। भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना भी जरूरी है।

Akriti Pandey

Akriti Pandey

Mail ID - akritipandey7897@gmail.com

Next Story