TRENDING TAGS :
SBI Clerk Prelims Admit Card 2025 Download Link एक्टिव, ऐसे करें डाउनलोड
SBI Clerk Prelims Admit Card 2025 Download: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से क्लर्क भर्ती एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
SBI Clerk Admit Card 2025 Download: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI क्लर्क एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। उनका ये इंतजार अब खत्म होता है। जानकारी के मुताबिक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर एग्टिव कर दिया गया है। अब अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जूनियर एसोसिएट्स यानी क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इस वैकेंसी में 6589 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जायेगी।
ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड (How to Download SBI Clerk Admit Card 2025 Online)
- सबसे पहले स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर sbi.co.in जाएं।
- इसके बाद होम पेज सेक्शन में ही आपको इस वेकेंसी से जुड़ी डीटेल्स मिलेंगी।
- यहां से आपको एसबीआई क्लर्क एग्जाम का एडमिट कार्ड दिखेगा।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरें।
- इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें ताकि आपको एग्जाम देते समय सेंटर जाने में कोई दिक्कत ना हो।
इस दिन होना एग्जाम (SBI Clerk Recruitment 2025 Exam Date)
देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर SBI Clerk 2025 का एग्जाम 20, 21 और 27 सितंबर 2025 को आयोजित किया जायेगा।
ऐसे होगा चयन (SBI Clerk Recruitment 2025 Selection Process)
इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा। ये परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में संपन्न की जायेंगी।
एग्जाम पैटर्न (SBI Clerk Recruitment 2025 Exam Pattern)
- प्रारंभिक परीक्षा- ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे, जो 100 अंकों के होंगे और अवधि 1 घंटे की होगी।
- मुख्य परीक्षा- ऑनलाइन मुख्य परीक्षा में 200 अंकों के 190 प्रश्न होंगे और अवधि 2 घंटे 40 मिनट होगी।
इतनी मिलेगी सैलरी (SBI Clerk 2025 Salary)
क्लर्क पद के लिए चयनित उम्मीदवार को वेतनमान 17,900 रुपये से 47,920 रुपये तक होगा, जबकि बेसिक पे 19,900 रुपये है।


