TRENDING TAGS :
SSC CGL Admit Card 2025 हुआ जारी, ssc.gov.in लिंक से डारेक्ट करें Download
SSC CGL Admit Card 2025 Out: एसएससी सीजीएल 2025 का एडमिट कार्ड जारी हो गया है।
SSC CGL Admit Card 2025 Download Online
SSC CGL Admit Card 2025 Out: एसएससी सीजीएल 2025 एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से कम्बाइन ग्रेजुएट लेवल (CGL) एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी ऑफिशिल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड (SSC CGL Admit Card 2025 Download Online)
- एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें
-इसके बाद आपको मांगी गई डिटेल (रजिस्ट्रेशन नंबर/ डेट ऑफ बर्थ) दर्ज करके सबमिट करें
- अब प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें
इस दिन होगा एग्जाम (SSC CGL Exam Dates)
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कंबाइंड ग्रेजुएशन लेवल (CGL) 2025 एग्जाम डेट जारी की है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, SSC CGL Exam 2025 टीयर 1 का आयोजन 12 से 26 सितंबर 2025 तक किया जायेगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल (SSC CGL Exam Schedule 2025) देख सकते हैं।
जारी हो चुकी है एग्जाम सिटी स्लिप (SSC CGL Exam City Slip)
एसएससी की ओर से इस एग्जाम के लिए सिटी स्लिप पहले ही जारी हो चुकी है। इससे अभ्यर्थी अपने एग्जाम सेंटर सिटी की डिटेल देख सकते हैं और पहले से ही अपनी यात्रा की तैयारी कर सकते हैं।
100 किमी के अंदर होगा एग्जाम सेंटर
एग्जाम के लिए अभ्यर्थियों को 500 किमी दूर तक परीक्षा केंद्र आवंटित करने से जुड़ी शिकायतों को SSC चैयरमैन एस गोपालकृष्णन ने गंभीरता से लिया है। एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि, “80 फीसदी अभ्यर्थियों को उनकी पसंद के परीक्षा केंद्र आवंटित हो रहे हैं।CGL के बाद से 90 फीसदी अभ्यर्थियों को पसंद के परीक्षा केंद्र आवंटित होंगे, जिनकी दूरी भी घटकर भी 100 किलोमीटर तक हो जाएगी।” एसएससी सीजीएल का एग्जाम CBT Mode पर होगा। SSC चैयरमैन एस गोपालकृष्णन ने पेन-पेपर मोड की वापसी से जुड़ी संभावनाओं को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि इससे पेपर लीक जैसे खतरे बढ़ जाएंगे, जबकि सीबीटी से परीक्षा की सुरक्षा और रिजल्ट समय पर जारी किया जा सकता है।


