SSC CGL 2025 Exam में हुआ पेपर लीक या फिर...! S Radhakrishnan ने बतायी एग्जाम कैंसिल होने की वजह

SSC CGL 2025 Exam Cancelled: एसएससी सीजीएल एग्जाम के पहले ही दिन कई एग्जाम सेंटर्स पर परीक्षा रद्द कर दी गयी।

Sonal Verma
Published on: 13 Sept 2025 3:02 PM IST
SSC CGL 2025 Exam Cancelled
X

SSC CGL 2025 Exam Cancelled

SSC CGL 2025 Exam Cancelled: एसएससी सीजीएल एग्जाम 2025 का पहला ही दिन अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। कई केंद्रों पर 12 सितंबर 2025 को होने वाली कर्मचारी चयन आयोग (SSC CGL Exam) टियर- I परीक्षा 2025 रद्द कर दी गई। जानकारी के अनुसार, दिल्ली, गुरुग्राम और जम्मू के केंद्रों पर तकनीकी और प्रशासनिक गड़बड़ियां सामने आने के बाद वहां की परीक्षा रद्द करनी पड़ी। आयोग ने मामले में स्पष्ट किया है कि प्रभावित उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए नई तारीख दी गई है। हालांकि, इस घटना के बाद छात्रों में आक्रोश बढ़ गया है। कई एग्जाम सेंटर्स पर परीक्षार्थियों को खराब सर्वर और अन्य तरह की अव्यव्सथाओं का सामना करना पड़ा जिसके चलते अभ्यर्थियों में रोष है।

एसएससी अध्यक्ष एस. राधाकृष्णन ने बतायी एग्जाम कैंसिल होने की ये वजह

एसएससी अध्यक्ष एस. राधाकृष्णन ने सीजीएल एग्जाम में होने वाली गड़बड़ियों को लेकर अपना स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने बताया कि, "परीक्षा 227 केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई। लेकिन 12 केंद्रों पर कुछ समस्याओं के कारण परीक्षा बाधित हुई।" उन्होंने कहा कि, "पुराने उपकरणों और आखिरी समय में तकनीकी खराबी के कारण आयोग को वो केंद्र बंद करना पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि दिल्ली-एनसीआर में नए केंद्र, खासकर गुरुग्राम स्थित एमएम केंद्र के संदर्भ में, 10 दिनों के अंदर आवंटित कर दिए जाएंगे।"

कहीं खराब सर्वर तो कहीं अभ्यर्थियों को नहीं मिली एंट्री

इस एग्जाम में आयोग की भयंकर लापरवाही की खबरे सामने आ रही हैं। इस संम्बंध में देश के अलग- अलग एग्जाम सेंटर्स से अलग-अलग तरह की गड़बड़ियों की बातें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि सर्वर में खराबी समेत अन्य तकनीकी खामियों के चलते अभ्यर्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है, तो वहीं कई सेंटर्स में अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जमा करके उन्हें सेंटर से बाहर निकाल दिया गया, तो कहीं एंट्री ना देने की शिकायत भी की है। इसके बाद आयोग ने परीक्षा कैंसिल करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है।

फिर से आयोजित किये जायेंगे कैंसिल एग्जाम

जिन एग्जाम सेंटर्स पर एग्जाम कैंसिल किये गये हैं, उस सेंटर के अभ्यर्थियों के एग्जाम फिर आयोजित कराये जायेंगे। जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम के एमएम पब्लिक स्कूल, दिल्ली के भारती विद्या निकेतन समेत जम्मू और कोलकाता के कुछ सेंटर्स में एग्जाम को कैंसिल किया गया है। इसको लेकर आयोग ने नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसे सेंटर्स को दे दिया गया है, लेकिन अभी ये नोटिफिकेशन सार्वजनिक हुए हैं। वहीं अब इन अभ्यर्थियों के लिए आयोग 24, 25 और 26 सितंबर को दोबारा एग्जाम आयोजित करेगा।

1 / 8
Your Score0/ 8
Sonal Verma
ABOUT THE AUTHOR

Sonal Verma

Sonal Verma is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story