SSC GD Exam Date: एसएससी जीडी परीक्षा की तारीख बदली, अब इस दिन होगा एग्जाम

SSC GD Exam Date: SSC GD भर्ती 2026 की 28 मई की परीक्षा अब 27 मई को होगी। जल्द एडमिट कार्ड जारी होंगे, जानें परीक्षा पैटर्न और भर्ती डिटेल।

Akriti Pandey
Published on: 24 May 2026 11:53 AM IST
SSC GD Exam Date 2026
X

SSC GD Exam Date 2026

SSC GD Exam Date: एसएससी जीडी भर्ती 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने 28 मई को आयोजित होने वाली जीडी कांस्टेबल परीक्षा की तारीख में बदलाव कर दिया है। अब यह परीक्षा 27 मई को आयोजित की जाएगी। आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर उम्मीदवारों को नई परीक्षा तिथि की जानकारी दी है।

ईद-उल-जुहा की छुट्टी के कारण बदली परीक्षा तिथि

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर अवकाश की तारीख में बदलाव किया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए एसएससी ने परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया है। पहले यह परीक्षा 28 मई को निर्धारित थी, लेकिन अब उम्मीदवारों को एक दिन पहले यानी 27 मई को परीक्षा में शामिल होना होगा। एसएससी ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट (SSC GD Official पर नजर बनाए रखें ताकि किसी भी नए अपडेट की जानकारी तुरंत मिल सके।

जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड (SSC GD Constable Exam Admit Card)

एसएससी (SSC GD Admit Card 2026) की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से दो या तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे। ऐसे में संभावना है कि उम्मीदवारों के हॉल टिकट 25 या 26 मई तक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से वेबसाइट पर लॉगिन करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा आयोग की ओर से एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भी भेजा जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज परीक्षा केंद्र, समय और व्यक्तिगत जानकारी को ध्यान से जांच लें।

ऐसा होगा परीक्षा पैटर्न (SSC GD Constable Exam Paper Pattern)

SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (SSC GD Constable News) में कुल 80 बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions) पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र को चार अलग-अलग सेक्शन में बांटा गया है और प्रत्येक सेक्शन से 20 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल नॉलेज एंड जनरल अवेयरनेस, एलिमेंट्री मैथमेटिक्स और हिंदी/अंग्रेजी विषयों से प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को 2 अंक दिए जाएंगे। वहीं गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। यदि कोई प्रश्न छोड़ा जाता है तो उसके लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

इतने पदों पर होगी भर्ती (SSC GD Constable Posts)

SSC GD भर्ती 2026 के जरिए कुल 25,487 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सबसे ज्यादा पद CISF में निकाले गए हैं। विभागवार रिक्तियों की बात करें तो BSF में 616 पद, CISF में 14,595 पद, CRPF में 5,490 पद, SSB में 1,764 पद, ITBP में 1,293 पद, असम राइफल्स में 1,706 पद और SSF में 23 पद शामिल हैं।

Akriti Pandey

Akriti Pandey

Content Writer Mail ID - akritipandey7897@gmail.com

Akriti Pandey is a Education & job Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story