UGC NET Guidelines: 22 जून से शुरू हो रही है यूजीसी नेट परीक्षा, बिना इन दस्तावेजों के नहीं मिलेगी एंट्री, जानें एग्जाम गाइडलाइंस

UGC NET Guidelines: एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 22 जून से शुरू होगी और उम्मीदवारों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

Akriti Pandey
Published on: 18 Jun 2026 1:47 PM IST (Updated on: 18 Jun 2026 1:48 PM IST)
NTA UGC  NET Guidelines
X

NTA UGC NET Guidelines

UGC NET Guidelines: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) जून 2026 की परीक्षा प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह परीक्षा 22 जून 2026 से देशभर में आयोजित की जाएगी। NTA ने इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं, जिन्हें उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा की तारीखें और शेड्यूल (UGC NET Exam Date)

UGC NET जून 2026 परीक्षा 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून को विभिन्न विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कराई जा रही है। NTA के अनुसार, परीक्षा को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा, जबकि दूसरा चरण दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

एडमिट कार्ड और जरूरी निर्देश (UGC NET Admit Card 2026)

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने और उनका पालन करने की सलाह दी गई है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या अनुचित साधनों का उपयोग करने पर उम्मीदवार का परिणाम रद्द किया जा सकता है। इसके अलावा, यदि कोई अभ्यर्थी अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र के बजाय किसी अन्य केंद्र से परीक्षा देता है या किसी अन्य व्यक्ति को अपनी जगह परीक्षा देने की अनुमति देता है, तो उसे भी अयोग्य घोषित किया जाएगा।

परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग नियम (UGC NEY Paper Timing)

NTA के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना आवश्यक है। इस दौरान उनकी तलाशी और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद कर दिया जाएगा, इसलिए देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं मिलेगा।

परीक्षा में ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज (UGC NET Guidelines)

परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। इनमें शामिल हैं-

NTA की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड (प्रिंटेड कॉपी)

आवेदन पत्र में अपलोड की गई पासपोर्ट साइज फोटो

सरकार द्वारा जारी वैध फोटो पहचान पत्र

दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए संबंधित प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

परीक्षा प्रक्रिया और पैटर्न (UGC NET Exam Pattern)

UGC NET जून 2026 परीक्षा दो पेपरों पर आधारित होती है, जो बिना किसी ब्रेक के एक ही सत्र में आयोजित किए जाते हैं। पहला पेपर सभी उम्मीदवारों के लिए समान होता है, जिसमें शिक्षण एवं शोध अभिक्षमता, तर्क क्षमता, समझ, संप्रेषण और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न शामिल होते हैं। दूसरा पेपर उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होता है। यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होती है और इसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाते हैं।

कंप्यूटर सिस्टम और परीक्षा की सावधानी

परीक्षा हॉल में उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्हें आवंटित कंप्यूटर पर सही विषय का प्रश्नपत्र उपलब्ध है। यदि किसी प्रकार की तकनीकी या विषय संबंधी त्रुटि दिखाई देती है, तो उम्मीदवार को तुरंत परीक्षा निरीक्षक को सूचित करना होगा।

Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Akriti Pandey is a journalist with more than three years of experience in the media industry. She holds a degree in Mass Communication and Journalism and specializes in writing on education, lifestyle, health, and astrology-related topics. Known for her reader-focused approach and engaging storytelling, Akriti is passionate about creating informative and accessible content. In her free time, she enjoys writing, sports, and traveling.

Next Story