TRENDING TAGS :
UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट जल्द जारी, डिजीलॉकर से भी होगा चेक
UP Board 10th 12th Result 2026: UP बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 जल्द जारी हो सकता है। 52 लाख छात्र बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
UP Board 10th 12th Result 2026
UP Board 10th 12th Result 2026: Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) की कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 में करीब 52 लाख छात्रों ने भाग लिया था। अब सभी छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि परिणाम कब जारी किया जाएगा।
कॉपियों की जांच पूरी, मार्क्स अपलोडिंग जारी
बोर्ड की ओर से बताया गया है कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। अब छात्रों के अंक आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं। इसी प्रक्रिया के पूरा होते ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि परिणाम जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा।
रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी तैयारी
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होने के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कहां-कहां से देख सकेंगे रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं:
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
- results.upmsp.edu.in
इसके अलावा छात्र UMANG App और DigiLocker के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। DigiLocker पर रिजल्ट देखने के लिए digilocker.gov.in पर लॉगिन करना होगा।
रिजल्ट कब तक आने की संभावना
सूत्रों के अनुसार यूपी बोर्ड का रिजल्ट 19 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच किसी भी दिन जारी किया जा सकता है। हालांकि अंतिम तारीख की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।
परीक्षा और छात्रों की संख्या
इस वर्ष बोर्ड परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच किया गया था। इसमें लगभग 53 लाख छात्रों ने भाग लिया।
कंपार्टमेंट और टॉपर्स के लिए व्यवस्था
जो छात्र एक या दो विषयों में असफल होंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में दोबारा मौका दिया जाएगा। वहीं टॉप करने वाले छात्रों को बोर्ड की ओर से नकद पुरस्कार और लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे।


