TRENDING TAGS :
UP Board Scrutiny 2026: यूपी बोर्ड कॉपी रीचेक के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
UP Board Scrutiny 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी हो चुका है। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं वे 17 मई तक स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
UP Board Scrutiny 2026
UP Board Scrutiny 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार हाई स्कूल का कुल पास प्रतिशत 90.42% और इंटरमीडिएट का 80.38% दर्ज किया गया है। परिणाम जारी होने के बाद अब उन छात्रों के लिए स्क्रूटिनी (पुनर्मूल्यांकन) प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं।
स्क्रूटिनी के तहत छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। परिषद के अनुसार, स्क्रूटिनी में जो भी अंक अंतिम रूप से निर्धारित होंगे, उन्हें ही मान्य माना जाएगा। यानी एक बार पुनर्मूल्यांकन के बाद प्राप्त अंक ही अंतिम परिणाम का हिस्सा बनेंगे।
स्क्रूटिनी फीस और अंतिम तारीख
स्क्रूटिनी के लिए प्रत्येक विषय (थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों) के लिए छात्रों को 1000 रुपये शुल्क देना होगा। यह भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई 2026 तय की गई है। इसके बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
स्क्रूटिनी के लिए आवेदन प्रक्रिया
स्क्रूटिनी फॉर्म भरने के लिए छात्रों को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा। वहां होमपेज पर “हाईस्कूल / इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं की सन्निरीक्षा (Scrutiny) के लिए ऑनलाइन आवेदन” लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद छात्र को अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) चुननी होगी और रोल नंबर तथा जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी। फिर संबंधित विषयों का चयन करके निर्धारित फीस का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। सभी विवरण सही भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करना आवश्यक है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्र अपने आवेदन की स्थिति भी वेबसाइट पर ट्रैक कर सकते हैं।


