TRENDING TAGS :
UP Home Guard Admit Card 2026: यूपी होम गार्ड भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, जानें एग्जाम डेट्स
UP Home Guard Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती 2026 का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Home Guard Admit Card 2026
UP Home Guard Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी। ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को डाक या अन्य माध्यम से व्यक्तिगत रूप से नहीं भेजा जाएगा।
डेट के अनुसार मिलेंगे एडमिट कार्ड
बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड अलग-अलग परीक्षा तिथियों के अनुसार जारी किए जा रहे हैं। 25 अप्रैल 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 अप्रैल को उपलब्ध करा दिए गए हैं। वहीं, 26 अप्रैल की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 23 अप्रैल को और 27 अप्रैल की परीक्षा के लिए 24 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा तिथि के अनुसार समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करना जरूरी है।
ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां होमपेज पर दिए गए “लेटेस्ट न्यूज” सेक्शन में एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नए पेज पर “कैंडिडेट लॉगिन” विकल्प चुनें। अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें। लॉगिन करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
परीक्षा तिथि और शिफ्ट टाइमिंग
यह भर्ती परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।


