UP Police Exam City Slip: यूपी पुलिस अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर, सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड जल्द

UP Police Exam City Slip: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो गई है। उम्मीदवार अब परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जबकि एडमिट कार्ड जल्द जारी होंगे।

Akriti Pandey
Published on: 1 Jun 2026 4:15 PM IST
UP Police Exam City Slip
X

UP Police Exam City Slip

UP Police Exam City Slip: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इस स्लिप के जरिए अभ्यर्थी यह जान सकेंगे कि उनकी परीक्षा किस शहर और किस परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी। इससे उम्मीदवारों को पहले से यात्रा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं करने में आसानी होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अपडेट है, क्योंकि परीक्षा तिथि अब काफी नजदीक आ चुकी है।

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड? (UP Police Constable Exam City Slip)

एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से लगभग 3 से 4 दिन पहले जारी किए जाने की संभावना है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एडमिट कार्ड 4 या 5 जून 2026 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि एग्जाम सिटी स्लिप केवल परीक्षा शहर और केंद्र की जानकारी देने के लिए जारी की गई है। इसे एडमिट कार्ड के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को अलग से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।

8 से 10 जून तक होगी परीक्षा (UP Police Exam 2026)

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 8, 9 और 10 जून 2026 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी। बोर्ड की ओर से परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्ट में संपन्न कराई जाएगी ताकि बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को व्यवस्थित तरीके से परीक्षा में शामिल कराया जा सके। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 32,679 कॉन्स्टेबल और समकक्ष पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रियाओं में से एक मानी जा रही है।

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप (UP Police Latest News)

उम्मीदवार सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध एग्जाम सिटी स्लिप के लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें। जानकारी सबमिट करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड और प्रिंट किया जा सकता है।

जानिए परीक्षा का पैटर्न (UP Police Constable Exam Pattern)

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता तथा मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की योजना पहले से बना लें ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Akriti Pandey is a Education & job Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story